विजयराघवगढ़ महोत्सव का आगाज, भूमि पूजन में पहुंचे युवराज स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य; 1 महीने तक होंगे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
विजयराघवगढ़ महोत्सव का आगाज, भूमि पूजन में पहुंचे युवराज स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य; 1 महीने तक होंगे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन

KATNI. विजयराघवगढ़ में 15 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले महोत्सव का बुधवार को आगाज हुआ। युवराज स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य की मौजूदगी में विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। महानदी के तट पर राजा पहाड़ में 108 फीट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक स्थापित कराएंगे। स्टेडियम के सामने बड़े मैदान में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।



संतों का होगा समागम



यहां 1 महीने तक मेले का आयोजन भी होगा। खास बात ये है कि इस आयोजन में महान संतों का सान्निध्य सभी को प्राप्त होगा। इसके अलावा यहां मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। बुधवार को इस कार्यक्रम की शुरुआत भूमिपूजन और ध्वजारोहण के साथ हुई। कार्यक्रम में शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती, रामजन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष और शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, साध्वी रितंभरा, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी महाराज सहित कई संत शामिल होंगे।



घर-घर से इकट्ठा की जाएंगी धातुएं



आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि ये वृहद कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफल होगा। उन्होंने सबसे ये भी अपील की कि भगवान परशुराम की प्रतिमा निर्माण के लिए घर-घर से धातुओं का संग्रह किया जाएगा, जिसमें सभी अपना सहयोग प्रदान करें।



मूर्ति स्थापित होने में 18 महीने का वक्त लगेगा



विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बताया कि विशाल प्रतिमा निर्माण में लगभग 1 साल का समय लगेगा। इसके बाद पहाड़ी में प्रतिमा की स्थापना होगी। इस कार्य में 18 महीने लग सकते हैं। संजय सत्येंद्र पाठक ने बताया कि स्वामी राम भद्राचार्य द्वारा प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।



ये खबर भी पढ़िए..



कर्नाटक का ''बजरंग दल'' MP आया, दमोह में नाथ बोले- समाज में नफरत फैलाने वाले संगठनों पर कार्रवाई होनी चाहिए, हमारा मप्र हड़ताल प्रदेश



राष्ट्रीय स्तर का होगा कार्यक्रम



विजयराघवगढ़ महोत्सव के लिए भूमि पूजन के साथ ही तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। 1 महीने तक चलने वाले कार्यक्रम में दूसरे राज्यों से मंत्री, विधायक भी सहभागी बनेंगे। ये आयोजन राष्ट्रीय स्तर का होगा। कार्यक्रम में विधायक संजय पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।

 


Vijayraghavgarh festival in Katni Yuvraj Swami Badri Prapannacharya participated in Bhoomi Pujan cultural and religious events MLA Sanjay Satyendra Pathak कटनी में विजयराघवगढ़ महोत्सव भूमि पूजन में शामिल हुए युवराज स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन विधायक संजय सत्येंद्र पाठक