New Update
/sootr/media/post_banners/1dbdaab3a4948a411da843026f67881f3bbf9ff969ebfa6c9b1f2f032dae8b27.png)
भोपाल. मध्यप्रदेश से सटे महाराष्ट्र की सीमा पर बड़वानी स्थित धार्मिक और पर्यटक स्थल तोरणमाल खड़की पॉइंट पर बड़ा हादसा हो गया। तोरणमाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप गहरी खाई में गिर गई। अब तक 8 शव मिल चुके हैं। कइयों के लापता होने की बात कही जा रही है।
खाई में गिरी जीप चकनाचूर
Advertisment
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु दर्शन कर बड़वानी लौट रहे थे। खड़की घाट पर जीप रिवर्स होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें 20 से 25 भक्तों के सवार होने की सूचना मिली है। खाई इतनी गहरी थी कि जीप बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। रविवार देर रात 8 शव मिल चुके थे।