New Update
/sootr/media/post_banners/904b22ade0fe26ff30fe5d6a87d6b4722fd25e5ce47c1fca26e53e3dba7c9c90.png)
टीकमगढ़: जिले से बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां रविवार को एक महिला अपने तीन मासूमों के साथ लापता हो गई। जब तलाश की गई तो, महिला और मासूमों के शव पास के ही कुंए में उतराते नजर आए।
मासूमों के कुएं में कूदी महिला
Advertisment
घटना बल्देवगढ़ थाना के ग्राम भेलसी की बताई जा रही है। महिला ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। बताय जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। हाल ही में ग्वालियर से अपना इलाज कराकर लौटी थी।
क्या है मामला
महिला भारती कुशवाह रविवार सुबह 10 बजे घर में खाना बनाकर खेत पर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वो लौटकर नहीं आई। पूरे दिन तलाश करने के बाद पति नंदकिशोर ने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने गुमइंसान की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन सोमवार सुबह महिला को ढूंढने पर उनके शव तैरते मिले।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us