New Update
/sootr/media/post_banners/99a78ede12c353b53df8fd92bc53bb86bb0cf090ebca0a2a1e02dbe695b9d3cb.png)
कटनी: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को कटनी पहुंचे। उन्होंने बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की सोच पाकिस्तानी है। वो हमेशा इसी तरह की बातें किया करते हैं, जिससे साम्प्रदायिक तनाव हो। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस अब जनता के बीच जाने लायक नहीं रही। दिग्विजय और कमलनाथ दोनों बुजुर्ग हो गए हैं। अब जनता के बीच नहीं, ट्विटर और टीवी पर ही काम चल रहा है।