महिला कांग्रेस ने जताया विरोध: महिलाओं ने गैस सिलेंडर को उल्टा रखकर, चूल्हे पर बनाई दाल-रोटी

author-image
एडिट
New Update
महिला कांग्रेस ने जताया विरोध:  महिलाओं ने गैस सिलेंडर को उल्टा रखकर, चूल्हे पर बनाई दाल-रोटी

सीहोर: देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस की ओर से 14 जुलाई को विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस की ओर से सीहोर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यालय के पास ये प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को उल्टा रखकर परम्परागत मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ियों को जलाकर दाल-रोटी बनाकर बढ़ती महंगाई का विरोध किया।

केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

इस दौरान महिला कांग्रेस ने चूल्हे पर बनाई रोटी और दाल को वही बैठकर खाया भी। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।

सरकार को जगाने किया प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर सहित कई कांग्रेस महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार को जगाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया।

मंहगाई