फिर चला मामा का बुलडोजर, रेपिस्ट महंत के साथी संजय त्रिपाठी का कॉम्प्लेक्स तोड़ा

author-image
एडिट
New Update
फिर चला मामा का बुलडोजर, रेपिस्ट महंत के साथी संजय त्रिपाठी का कॉम्प्लेक्स तोड़ा

रीवा. जिले के बाहुबली संजय त्रिपाठी की रेप की वारदात में संलिप्तता सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. आरोपी के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का कुछ हिस्सा गिराया जा रहा है। कॉम्प्लेक्स रेलवे ओवर ब्रिज से लगा हुआ है। साथ ही मुख्य मार्ग के एकदम बाजू में है। संजय त्रिपाठी पर रेप के आरोपी महंत सीताराम दास की मदद करने का आरोप है। एक दिन पहले ही रीवा पुलिस ने संजय त्रिपाठी और उसके भांजे अंशुल मिश्रा को भोपाल से गिरफ्तार किया था। संजय त्रिपाठी के कॉम्प्लेक्स को गिराने के लिए ब्लैक कमांडो बुलाए गए हैं।





यह है पूरा मामला ? 



रीवा के सर्किट हाउस में हुए हाई प्रोफाइल दुष्कर्म के मामले के मुख्य आरोपी महंत सीताराम को संरक्षण देने और उसे भगाने के आरोप में पुलिस ने संजय त्रिपाठी और उनके भांजे अंशुल शुक्ला को भोपाल में गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो घटना के बाद आरोपी बाबा ने संजय त्रिपाठी के मकान में ही रात काटी थी। यहीं से बाबा फरार होकर सिंगरौली गया था। आरोपी को भगाने और उसकी मदद करने के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।



thesootr



कॉम्प्लेक्स के निरीक्षण के बाद कार्रवाई



2 अप्रैल को जिला कलेक्टर और रीवा एसपी ने संजय त्रिपाठी के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया था। जिसके बाद उसे अब धराशाई किया जा रहा है। कॉम्प्लेक्स रेलवे ओवर ब्रिज से लगा हुआ है। साथ ही मुख्य मार्ग के एकदम बाजू में भी है। 

 


Circuit House कलेक्टर एसपी collector Rewa rape case रीवा सर्किट हाउस अंशुल शुक्ला SP संजय त्रिपाठी सीताराम बाबा रेप कांड Anshul Shukla Sanjay Tripathi Sitaram Baba