लापता बच्चे हाईवे पर मिले: इंदौर पुलिस को सफलता, कोपल-रुद्राक्ष को ढूंढ निकाला

author-image
एडिट
New Update
लापता बच्चे हाईवे पर मिले: इंदौर पुलिस को सफलता, कोपल-रुद्राक्ष को ढूंढ निकाला

करीब चार दिन पहली मध्यप्रदेशके इंदौर से लापता हुए दो बच्चों को आखिरकार इंदौर पुलिस ने ढूंढ निकाला है। इंदौर के सत्य साईं स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा 12 जुलाई से लापता थी। कोपल के पिता धीरज जोशी ने इंदौर पुलिस के साथ ही सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई थी।

रुद्राक्ष भी था लापता

बताया जा रहा है कि जब कोपल की गुमशुदगी के केस में इंदौर पुलिस ने जांच शुरू की तब पता चला की एक 17 साल का लड़का रुद्राक्ष भी लापता है। पुलिस ने जब दोनों बच्चों के लिए छानबीन शुरू की तब अलग-अलग टीमों को अलग-अलग राज्यों में भेजा गया।

दोनों चंडीगढ़ गए थे घूमने

आगे की जांच में पुलिस ने दोनों बच्चों को ढूंढ निकाला। पुलिस की एक टीम जो चंडीगढ़ के लिए रवाना की गई थी उन्हें मनाली के पास से दोनों बच्चे मिले। जिसके बाद दोनों को पुलिस ने अपने आरक्षण में ले लिया। इंदौर लाने के बाद इन बच्चों से पूछताछ की जाएगी।

मिल गई कोपल
Advertisment