बैतूल में समारोह में खाना खाने से 150 से ज्यादा बीमार, दुल्हन की भी तबीयत बिगड़ी

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
बैतूल में समारोह में खाना खाने से 150 से ज्यादा बीमार, दुल्हन की भी तबीयत बिगड़ी

BETUL. बैतूल के आमला ब्लॉक के ग्राम पिंडरई में आयोजित एक तिलक कार्यक्रम में भोजन के बाद 150 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर पीड़ितों को पांच निजी वाहनों से इलाज के लिए मुलताई सरकारी अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद लोगों की तबीयत में सुधार आने के बाद सुधरने उन्हें छुट्टी दी गई।





रबड़ी खाने से बिगड़ी तबीयत



मामला बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र का है। जहां पिंडरई गांव में धारा सिंह रघुवंशी नाम के व्यक्ति की बेटी का तिलक समारोह था। इस कार्यक्रम में लड़की और लड़के पक्ष की तरफ से लगभग 600 लोग शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि 400 लोगों ने खाना खाया था और खाना खाने के आधे घंटे बाद उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। रबड़ी खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है।





दुल्हन और बच्चे भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार



बीमार लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई लाया गया। सरकारी अस्पताल में जगह कम पड़ने के कारण प्रशासन ने दो निजी अस्पतालों की मदद ली और कुछ मरीजों को वहां भर्ती कराया गया। इलाज के लिए जिले के अन्य स्थानों से भी डॉक्टर बुलाए गए। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए लोगों में दुल्हन के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।



वहीं मामले की जानकारी मिलने पर बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस फौरन मुलताई पहुंचे। उन्होंने मरीजों से चर्चा की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। फिलहाल ज्यादातर लोगों की तबीयत ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। कुछ को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 3 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है।


Betul News Madhya Pradesh मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी बैतूल कार्यक्रम फूड प्वाइजनिंग बैतूल न्यूज Betul function food poisoning फूड प्वाइजनिंग बैतूल फूड प्वाइजनिंग Betul Food Poisoning मध्यप्रदेश Mp news in hindi