मिसाल: दुल्हन ने दहेज के बदले शादी में पिता से की ये डिमांड, देशभर में हो रही चर्चा

author-image
एडिट
New Update
मिसाल: दुल्हन ने दहेज के बदले शादी में पिता से की ये डिमांड, देशभर में हो रही चर्चा

दान करने से बढ़ा कोई धर्म नहीं होता। ऐसा ही कुछ हुआ बाड़मेर में। यहां एक शादी की देशभर में चर्चा हो रही है।यहां दुल्हन ने अपनी शादी में एक बेहद खूबसूरत मिसाल पेश की है। उसने शादी में मिले कन्यादान की राशि को गर्ल्स हॉस्टल के लिए दान दे दिया। 21 नवंबर को अंजील की शादी प्रवीण सिंह के साथ तय हुई तो उन्होंने अपने पिता से कहा कि कन्यादान में उसे 75 लाख रुपये चाहिए जो वो गर्ल्स हॉस्टल के लिए दान देना चाहती है।

75 लाख रुपए हॉस्टल के लिए डोनेट किए

शादी में बेटी अंजलि कवर की चाहत थी कि पिता से मिलने वाली 75 लाख रुपये की रकम को गर्ल्स हॉस्टल के लिए डोनेट कर दिया। पिता ने भी बेटी की बात खुशी-खुशी मान ली। बेटी और पिता के इस कदम हर तरफ चर्चा हो रही है।गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के लिए अंजलि के पिता किशोर सिंह कानोड़ पहले ही एक करोड़ रुपये का दान कर चुके है। लेकिन यह प्रोजेक्ट पैसों के अभाव में अधूरा रह गया था।

बाड़मेर की बेटी ने पेश की मिसाल

अंजली बाड़मेर जिले के कानोड़ गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वो जिस समाज से आती हैं, वहां पर लड़कियों का पढ़ना लिखना बहुत ही कम संभव हो पाता है। अंजली ने बताया कि 12वीं क्लास पास करने के बाद जब वो आगे पढ़ना चाहती थी तो उनके समाज के लोगों ने उन्हें ताने देने शुरू कर दिए। अंजली ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई जोधपुर से की फिर वो दिल्ली आ गईं। यहां पर उन्होंने ग्रेजुएशन पूरी की और अब एलएलबी की पढ़ाई कर रही है।घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाली लड़कियों को कोई दिक्कत न आए इसलिए अंजलि ये कदम उठाया। उनकी इस पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Rajasthan 75 lakh rupees dowry amount Marriage badmer Bride girls hostel