अच्छी नींद और विनम्र व्यवहार बन सकता है सफलता की चाबी

author-image
एडिट
New Update
अच्छी नींद और विनम्र व्यवहार बन सकता है सफलता की चाबी

अगर किसी मनुष्य के दिल में आपके प्रति दुर्भावना है, तो आप तर्क के सहारे उससे अपनी बात नहीं मनवा सकते। उन्हें इस बात के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता कि वो आपसे सहमत हों। परंतु अगर हम उनके प्रति विनम्र और दोस्ताना व्यवहार करें, तो शायद एक दिन हम उनसे अपनी बात मनवा भी सकते हैं।

हर काम में बनाए रखें उत्साह

जीवन में ऐसा कोई काम न करें, जिसमें आपकी रुचि न हो क्योंकि जिस काम में आपकी रुचि नहींं होती, उसे आप अधूरे मन से करते हैं। अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो जोश बहुत जरूरी है। बिना जोश के आपके मन में निराशा के भाव पैदा होंगे और आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे। आपको बार-बार विफलता मिलेगी।

इच्छा तुरंत पूरी हो, यह आदत बदलें

इच्छा फ़ौरन पूरी करने की चाहत, आपको पीछे धकेलती है। तुरंत इसका पता नहीं चलता, लेकिन बाद में आप खुद को मुश्किलों से घिरा हुआ पाते हैं। बीज एक विशाल वृक्ष में तब बदलता है जब उसकी अच्छी देखभाल की जाती है। इच्छा तुरंत पूरी करने की चाहत मत रखिए। अपना कर्म करते रहिए, फल जरूर मिलेगा।

रचनात्मक ऊर्जा के लिए जरूरी है नींद

मशहूर कलाकार लिओनार्दो दा विंची के बारे में यह मशहूर है कि वो हर चार घंटे के अंतराल पर एक झपकी लेते थे। सफल लोग रचनात्मक ऊर्जा के लिए अपनी नींद को ख़ास चार्जर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग 5-6 घंटे की नींद को पर्याप्त मानते हैं तो कुछ बहुत सफल हैं और दिन में तीन-चार बार सोते हैं।

Motivation