दुनिया में धाक: भारतीय मूल की लीना नायर फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल की CEO बनीं, जानें Success story

author-image
एडिट
New Update
दुनिया में धाक: भारतीय मूल की लीना नायर फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल की CEO बनीं, जानें Success story

दुनिया की बड़ी कंपनियों में भारतीयों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, पहले पराग अग्रवाल ने ट्विटर द्वारा सीईए बनाए जाने के बाद फ्रांस की लग्जरी ग्रुप शनैल ने भारतीय लीना नायर को लंदन में अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव नियुक्त किया है। अभी तक वह यूनीलीवर की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (CHRO) थीं, लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

बड़ी कंपनियों में बढ़ रहा भारतीयों का दबदबा

लीना अगले साल जनवरी में कंपनी में आधिकारिक तौर पर शामिल हो जाएंगी। ये इंटरनेशनल ब्रांड अपने ट्वीड सूट, क्विल्टेड हैंडबैग और No. 5 परफ्यूम के लिए पहचाना जाता है। लीना नायर ने नई जिम्मेदारी मिलने पर ट्विटर पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं और शनैल के लिए बहुत प्रेरित हूं।

कौन हैं लीना नायर

महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली लीन नायर की स्कूलिंग होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल हुई। सांगली में वालचंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से लीना ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने जमशेदपुर के जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) से एमबीए की डिग्री ली। यहां लीना अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट भी रहीं।

सबसे कम उम्र की CHRO बनीं

लीना नायर ने साल 1992 में यूनिलीवर ज्वाइन किया था। उन्होंने कंपनी में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर ज्वाइन किया था। वह 2016 में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी के पद पर पहुंची थीं। वह यूनिलीवर की पहली महिला, पहली एशियाई और सबसे कम उम्र की CHRO बनी थीं। 2013 में 52 साल की लीना ने लंदर का रुख कर लिया था। वहां एंग्लो-डच कंपनी के लंदन हेक्वार्टर में लीडरशिप और ऑर्गेनाइजेशन डेवलपमेंट की ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट का पद संभाला था। बाद में उन्हें 2016 में प्रमोट किया गया और वह यूनिलीवर की पहली महिला, पहली एशियाई और सबसे कम उम्र की CHRO बन गईं।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

appointed Indian origin Lina Nair global CEO French Luxury Group Chanel