साइन लैंग्वेज में माहिर: बोल नहीं सकतीं, लेकिन पूरा बॉलीवुड बोलता है उनकी भाषा

author-image
एडिट
New Update
साइन लैंग्वेज में माहिर: बोल नहीं सकतीं, लेकिन पूरा बॉलीवुड बोलता है उनकी भाषा

बॉलीवुड की कई ऐसी हिट फिल्में हैं, जिसमें किरदार बोलने सुनने में अक्षम होते हैं। इन किरदारों द्वारा किया गया अभिनय बिल्कुल वैसा ही है, जैसे वे असली में मूक बधिर हो। ऐसी हिट फिल्मों में साइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया जाता है। ये काम कोई और नही बल्कि संगीता गाला करती हैं। वह खुद तो बोल नहीं सकती, लेकिन बॉलीवुड को साइन लैंग्वेज में बोलना सिखाती है। उन्होने कई नामी फिल्मी कलाकारों को उनके किरदारों में फिट करने के लिए साइन लैंग्वेज सिखाई हैं। आज वह बॉलीवुड का जाना माना चेहरा है।

खेल-कूद में भी अव्वल

संगीता न सुन पाती हैं न बोल पाती हैं, लेकिन अपनी मेहनत के दम उन्होने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। संगीता गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जब वह दो साल की थीं, तो उनको बोलने में परेशानी होती थी, डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि संगीता सुन बोल नहीं सकती। परिवार ने हार नही मानी और उनका दाखिला अंग्रेजी स्कूल में कराया। संगीता होनहार थीं और स्कूल के दिनों में डांस, म्यूजिक, ड्रामा और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के कई अवार्ड जीते, खेल-कूद में भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड जीते। 1985 में उन्होंने लॉस एंजेल्स में डेफ ओलंपिक में भारत की ओर से हिस्सा लिया। उनका सपना था कि बॉलीवुड में काम करें, लेकिन अपनी लाचारी के कारण कभी उस दिशा में आगे बढ़ने का नहीं सोचा।

नाना पाटेकर ने की मेहनत की कद्र

नाना पाटेकर और मनीषा कोईराला की चर्चित फिल्म खामोशी के लिए एक ट्रेनर की जरुरत थी।जब यह बात संगीता को पता चली तो वह नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हियरिंग हैंडीकैप्ड गईं, लेकिन वहां के हेड ने उन्हें मना कर दिया। नाना पाटेकर ने उनके जूनून को समझा और एक मौका देने का आग्रह किया और फिर उन्हें फिल्म मिल गई। उन्होंने नाना पाटेकर, सीमा बिश्वास और मनीषा कोइराला को साइन लैंग्वेज सिखाना शुरू किया।

कभी हार नहीं मानी

संजय लीला भंसाली ने हम दिल दे चुके सनम के के हिट होने पर एक पार्टी रखी और संगीता और उनके बेटे को भी बुलाया। संजय को पता चला की संगीता की हालत ठीक नहीं है, तो उन्होंने संगीता को अपने साथ काम करने के लिए कहा। भंसाली को क्रिएटिव लोग बहुत पसंद हैं, इसीलिए संगीता संजय के साथ जुड़ गई। देवदास के सेट पर बहुत से लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया लेकिन उन्होने कभी हार नहीं मानी।

खामोश हुनर
Advertisment