स्टार्टअप: पुरानी जींस से बना रहे 400 तरह के प्रोडक्ट्स, सालाना कमाई डेढ़ करोड़

author-image
एडिट
New Update
स्टार्टअप: पुरानी जींस से बना रहे 400 तरह के प्रोडक्ट्स, सालाना कमाई डेढ़ करोड़

दिल्ली में रहने वाले सिद्धांत कुमार ‘डेनिम डेकॉर’ के नाम से अपना स्टार्टअप चलाते हैं और इसके अंतर्गत पुरानी-बेकार डेनिम जीन्स को अपसायकल करके इको-फ्रेंडली और खूबसूरत उत्पाद बना रहे हैं। इससे सिद्धांत 400 तरह के प्रोडक्ट्स तैयार करते हैं। उन्होंने अपनी कपंनी बनाई और अब उसका सालाना टर्नओवर डेढ़ करोड़ पहुंच गया है। सिद्धांत ने बताया कि अपने इस काम से मुझे खुशी मिलती है। और अब मैं लोगों को रोजगार भी दे पा रहा हूं।

400 तरह के उत्पाद तैयार कर रहे

उन्होंने बताया कि मैंने पुरानी-एंटीक चीजें खरीदना शुरू किया जैसे लालटेन, पुराने फ़ोन, केतली आदि। इन सभी चीजों को वह डेनिम का इस्तेमाल करके नया रूप देने लगे। जब इस तरह के 40-50 उत्पाद तैयार हो गए तो 2015 में पहली बार सेलेक्ट सिटी मॉल में मैंने एक प्रदर्शनी में इन्हें लगाया। उस समय हमें जो लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उससे मुझे इस काम को करियर के रूप में अपनाने का हौसला मिला। इसी को मैंने आगे बढ़ाया। सिद्धांत ने अपने स्टार्टअप को ‘डेनिम डेकॉर’ का नाम दिया है। और आज वह पुरानी डेनिम से लगभग 400 तरह के उत्पाद बना रहे हैं। जिनमें बैग, डायरी, पेन स्टैंड, लालटेन, केतली, बोतलें, सोफे कवर, पर्दे, स्टूल आदि शामिल हैं।

सालाना कमाई

हर महीने इनकी टीम एक हजार जींस को अपसायकल कर रही हैं। उनके इस काम से लगभग 40 लोगों को रोजगार मिल रहा है। वह बताते है कि हमारे उत्पाद सामान्य ग्राहकों के साथ-साथ बड़े-बड़े ब्रांड्स भी खरीदते हैं। लॉकडाउन में भी उन्होंने लोगों के लिए डेनिम के मास्क बनाए थे। जब लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा था तब सिद्धांत ने लगभग 25 कारीगरों के यहां मशीन लगवाकर उन्हें काम दिया। इस तरह से वह लॉकडाउन के दौरान भी बिज़नेस कर पाए थे। आज उनके उत्पाद भारत के अलावा जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशों में भी जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब उनका सालाना टर्नओवर डेढ़ करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

शौक को बनाया करियर
Advertisment