/sootr/media/post_banners/324b4c201a9e6e76bd5a58e9353a45881e620cfcd2610c0db4e67c634c2dd335.png)
सफलता साधनों की मोहताज नहीं होती। ये 21 साल की ऐनी ने साबित किया है। ऐनी की कहानी आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। केरल की रहने वाली ऐनी ने लव मैरिज की थी। पति से अलग होने के बाद उनके घर लौटने के रास्ते बंद हो चुके थे। 8 महीने के बच्चे के साथ जब मकान खोजने में दिक्कत हुई तो उन्होंने बॉयकट रख लिया ताकि लोग उनकी ओर ध्यान न दे।
शिकंजी, आइसक्रीम बेचकर बनी पुलिस अधिकारी
ऐनी ने घर चलाने के लिए हर तरह की जॉब की। घर-घर जाकर इंश्योरेंस बेचा। मेले में शिकंजी और आइसक्रीम बेचकर घर चलाया। इस दौरान उन्होंने अपनी शिक्षा से समझौता नहीं किया। डिस्टेंस से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। सरकारी नौकरी की तैयारी की। और अपनी मेहनत के दम पर पुलिस अधिकारी बनी।
सिंगल मदर ऐनी
पति से अलग होने के बाद उन्होंने अपने 8 महीने की जिम्मेदारी संभाली। जब सिंगल मदर होने के कारण लोग उन्हें मकान देने से मना कर देते थे। लोग ऐनी की और ध्यान न इसलिए उन्होंने बॉयकट भी रखा। और दुनिया को दिखाया कि मां के कितने रूप हो सकते हैं। ऐनी अब 31 साल की है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वह एसपी भी बनेगी।