उज्जैन में बड़ा उलटफेर नहीं: BJP-Cong को 1-1 सीट का नुकसान, मंत्री मोहन यादव की जीत

author-image
एडिट
New Update
उज्जैन में बड़ा उलटफेर नहीं: BJP-Cong को 1-1 सीट का नुकसान, मंत्री मोहन यादव की जीत

उज्जैन। द सूत्र के मध्यावधि-21 के नतीजों में उज्जैन (Ujjain) जिले में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ है। लेकिन यहां बीजेपी-कांग्रेस दोनों को एक-एक सीट का नुकसान हो रहा है। इस लिहाज से जिले में विधानसभा सीटों का आंकड़ा 2018 के समान ही है। जिले में विधानसभा की कुल 7 सीटों में से 4 कांग्रेस (Congress) को मिलीं हैं जबकि 3 सीटें बीजेपी (BJP) के खाते में हैं।

दो विधायक हारे, सरकार में मंत्री मोहन यादव की जीत  

जिले में जिन दो विधायकों को सीट गंवानी पड़ रही है उनमें महिदपुर से बीजेपी के विधायक बहादुर सिंह चौहान और बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल (Murli Morwal) को हार का सामना करना पड़ा है। शिवराज सरकार में उज्जैन जिले से इकलौते मंत्री एवं उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। 

विधानसभा सीटों पर वोटिंग के नतीजे 

1. नागदा-खाचरोद (Nagda-Khachrod) विधानसभा पर कांग्रेस विधायक दिलीप गुर्जर जीत रहे हैं।

2. महिदपुर (Mahidpur) विधानसभा सीट पर बीजेपी को नुकसान हुआ है। यहां से विधायक बहादुर सिंह चौहान को हार का सामना करना पड़ा है।

3. तराना विधानसभा सीट पर कांग्रेस के महेश परमार जीत रहे हैं। 

4. घट्टिया सीट पर कांग्रेस के रामलाल मालवीय जीत रहे हैं। 

5. उज्जैन उत्तर से बीजेपी विधायक, पूर्व मंत्री पारसचंद्र जैन जीत रहे हैं।

6. उज्जैन दक्षिण से प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) जीत रहे हैं। 

7. बड़नगर (Barnagar) विधानसभा सीट से कांग्रेस के मुरली मोरवाल हार रहे हैं। 

1. नागदा- खाचरोद वोट का प्रतिशत 

दिलीप गुर्जर: 63

दिलीप सिंह शेखावाटी: 24

अन्य: 13

विधायक के काम से संतुष्ट 

हां, पूरी तरह से: 75 

नहीं, बिल्कुल नहीं: 23

कह नहीं सकते: 2

2. महिदपुर वोट का प्रतिशत 

बहादुर सिंह चौहान: 28

दिनेश जैन बॉस: 55

अन्य: 17

विधायक के काम से संतुष्ट 

हां, पूरी तरह से: 21 

नहीं, बिल्कुल नहीं: 70

कह नहीं सकते: 9

3. तराना वोट का प्रतिशत  

महेश परमार: 56

अनिल फिरोजिया: 23

अन्य: 21

विधायक के काम से संतुष्ट 

हां, पूरी तरह से: 58 

नहीं, बिल्कुल नहीं: 27

कह नहीं सकते: 15

4. घट्टिया वोट का प्रतिशत 

रामलाल मालवीय: 66

अजीत प्रेमचंद गुड्डू: 31

अन्य: 3

विधायक के काम से संतुष्ट 

हां, पूरी तरह से: 60 

नहीं, बिल्कुल नहीं: 24

कह नहीं सकते: 16

5. उज्जैन उत्तर- वोट का प्रतिशत 

पारसचंद्र जैन: 73

महंत राजेंद्र भारती: 22

अन्य: 5

विधायक के काम से संतुष्ट 

हां, पूरी तरह से: 69

नहीं, बिल्कुल नहीं: 24

कह नहीं सकते: 7

6. उज्जैन दक्षिण- वोट का प्रतिशत

डॉ. मोहन यादव: 55

राजेंद्र वशिष्ठ: 40

अन्य: 5

विधायक के काम से संतुष्ट 

हां, पूरी तरह से: 71 

नहीं, बिल्कुल नहीं: 27

कह नहीं सकते: 2

7. बड़नगर- वोट का प्रतिशत  

मुरली मोरवाल: 35

संजय शर्मा: 62

अन्य: 3

विधायक के काम से संतुष्ट 

हां, पूरी तरह से: 24 

नहीं, बिल्कुल नहीं: 74

कह नहीं सकते: 2

CONGRESS कांग्रेस MP BJP बीजेपी मध्य प्रदेश The Sootr election campaign tussle madhyavadhi chunav द सूत्र का चुनावी कैंपेन मध्यावधि चुनाव के नतीजे सागर जिले के नतीजे Ujjain results