विंध्य क्षेत्र के नतीजेः BJP के गढ़ में CONG की सेंध, कांग्रेस को 8 सीटों की बढ़त, 3 में से 2 मंत्री जीते

author-image
एडिट
New Update
विंध्य क्षेत्र के नतीजेः BJP के गढ़ में CONG की सेंध, कांग्रेस को 8 सीटों की बढ़त, 3 में से 2 मंत्री जीते

भोपाल। द सूत्र के मध्यावधि-2021 के नतीजों (Vindhyachal Mid Term Election Result) के मुताबिक यदि अभी विधानसभा चुनाव होते हैं तो विंध्यांचल में बीजेपी को मौजूदा 24 सीटों के मुकाबले 10 सीट का नुकसान हो रहा है। यानि उसकी सीटें 24 से घटकर 14 हो रही हैं। विंध्य (Vindhya) को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यहां कांग्रेस सेंध लगाते दिख रही है। कांग्रेस (Congress) को मौजूदा 6 सीटों के मुकाबले 8 सीट का फायदा हो रहा है। यानि इस क्षेत्र में कांग्रेस की सीटें 6 से बढ़कर 14 हो रही हैं। विंध्य की 30 सीटें विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाती हैं। इस अंचल में 7 जिले (अनूपपुर, रीवा (Riwa), सतना (Satna), शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया) आते हैं। इस समय विंध्य की मौजूदा 30 सीटों में से BJP के पास 24 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 6 सीटें हैं।

बीजेपी-कांग्रेस को बराबर- बराबर सीटें

मध्यावधि चुनाव 2021 के नतीजों के मुताबिक बीजेपी 14 सीटें जीत रही है और कांग्रेस 14 सीटें। इस अंचल में GGP (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) को 1 और समाजवादी पार्टी (SP) को 1 सीटें मिल सकती हैं। विंध्य क्षेत्र में विधानसभा (Vindhya Election Result) की कुल 30 सीटों में से 9 सीटें आदिवासियों (ST) और 3 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। यही सीटें चुनाव में हार-जीत का फैसला करती हैं। आइए अब नजर डालते हैं इस अंचल में मध्यावधि चुनाव के उन खास नतीजों पर जो आपके लिए जानना जरूरी है। 

विंध्य के 3 में से 2 मंत्री जीते

रामखेलावन पटेल- अमरपाटन - जीते
बिसाहूलाल सिंह- अनूपपुर - हारे
मीना सिंह मांडवे- मैनपुर - जीतीं

प्रमुख विधानसभा सीटों पर ये जीते - ये हारे

नीलांशु चतुर्वेदी - चित्रकूट Congress- जीते
कल्पना वर्मा - रैगांव (SC)  Congress - जीतीं
डब्बू सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा - सतना Congress - जीते
नागेंद्र सिंह - नागोद BJP - हारे
नारायण त्रिपाठी - मैहर BJP - जीते
रामखेलावन पटेल - अमरपाटन BJP - जीते
विक्रम सिंह - रामपुर बघेलान BJP - हारे
दिव्यराज सिंह - सिरमौर BJP - जीते
केपी त्रिपाठी - सेमरिया BJP - जीते
श्यामलाल द्विवेदी - त्योंथर BJP - जीते
प्रदीप पटेल - मऊगंज BJP - जीते
गिरीश गौतम - देवतालाब BJP - जीते
पंचू लाल प्रजापति - मनगवां (SC)  BJP - हारे
राजेंद्र शुक्ला - रीवा BJP - जीते
नागेंद्र सिंह- गुर BJP - हारे
शरदेंदु तिवारी - चुरहट BJP - जीते
केदारनाथ शुक्ल - सीधी BJP - जीते
कमलेश्वर पटेल - सिंहावल Congress - जीते
अमर सिंह - चित्रांगी (एसटी)  BJP - हारे
रामलल्लू वैश्य - सिंगरौली BJP - जीते
सुभाष राम चरित्र - देवसर (SC)  BJP - हारे
कुंवर सिंह टेकाम - धौहनी (ST)  BJP - हारे
शरद कोल - बोहरी (एसटी)  BJP - हारे
जयसिंह मरावी - जयसिंहनगर (ST)  BJP - जीते
मनीषा सिंह - जैतपुर (ST) BJP - हारीं
सुनील सराफ - कोटमा Congress - जीते
बिसाहूलाल सिंह - अनूपपुर (ST) BJP - हारे 
फुंदेलाल सिंह मार्को - पुष्पराजगढ़ (ST)  कांग्रेस - जीते
शिवनारायण सिंह - बांधवगढ़ (ST)  भाजपा - हारे
मीना सिंह - मानपुर (ST)  BJP– जीतीं

आइए अब आपको बताते हैं मध्यावधि चुनाव-2021 के लिए द सूत्र के सवालों पर विंध्य क्षेत्र के लोगों की क्या राय है।

48 फीसदी लोगों की पसंद कांग्रेस, 48 फीसदी की BJP

48 प्रतिशत - कांग्रेस
48   प्रतिशत - BJP
02 प्रतिशत - आप
01 प्रतिशत - जयस
01 प्रतिशत - अन्य

52 फीसदी लोगों को मानना मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना जरूरी
52 फीसदी - बदले मुख्यमंत्री का चेहरा
47 प्रतिशत - शिवराज ही रहें सीएम 
01 प्रतिशत - कुछ कह नहीं सकते 

54 फीसदी की राय में बेरोजगारी (Unemployment issue) सबसे बड़ी समस्या 

कानून व्यवस्था - 9 फीसदी
बेरोजगारी - 54 फीसदी
भ्रष्टाचार - 17 फीसदी
महंगाई - 13 फीसदी
सड़क - 3 फीसदी
सांप्रदायिकता - 4 फीसदी 

54 फीसदी लोग कोरोना संकट में सरकार की भूमिका से नाखुश
39 फीसदी - संतुष्ट
54 फीसदी - असंतुष्ट
07 फीसदी - कह नहीं सकते

54 फीसदी लोगों ने माना ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस ज्यादा गंभीर 
54 फीसदी - कांग्रेस
28 फीसदी - BJP
18 फीसदी - दोनों ही पार्टियां राजनीति कर रही हैं

39 फीसदी लोग अपने विधायक के कामकाज से संतुष्ट
39 फीसदी - संतुष्ट
53 फीसदी - असंतुष्ट
08 फीसदी - पता नहीं

37 फीसदी कोरोना काल में विधायक के कामकाज से संतुष्ट 
37 फीसदी - ठीक रहा
55 फीसदी - ठीक नहीं रहा
08 फीसदी - काम औसत ही रहा

39 फीसदी लोगों ने अपने विधायक को ईमानदार माना 

39 फीसदी - ईमानदार
36 फीसदी - भ्रष्ट
25 फीसदी - पता नहीं

आपको प्रजा नहीं, नागरिक बनाना है मकसद

मध्यावधि चुनाव-2021 (Thesootr Mid term Election Result) की इस पूरी कवायद के माध्यम से द सूत्र का असल मकसद आपको प्रजा नहीं, नागरिक बनाना है। इसके लिए सभी पाठकों से विनम्र आग्रह है कि आप चुनाव में वोट देकर पांच साल भूलिए मत बल्कि आपका कीमती वोट लेकर जनसेवा (public service) के नाम पर विधानसभा में पहुंचने वाले अपने नुमाइंदों (public representative) के कामकाज का निरंतर मूल्यांकन करिए। उम्मीद है आप लोकतंत्र (democracy) को स्वस्थ और जीवित बनाए रखने के लिए एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक (responsible citizen) के रूप में यह जरूर करेंगे। 

मालवा-निमाड़ के नतीजेः BJP को 3 सीटों का नुकसान, कांग्रेस को 2 का फायदा, जयस दोनों के लिए चुनौती

riwa result riwa opinion poll GGP मध्यावधि 2021 madhyawadhi 2021 Riwa dist election result sidhi Vindhyachal Mid Term Election Resul satna Riwa The Sootr Vindhya