REWA: 6 नगर पंचायतों में से 4 में भाजपा का कब्जा, 2 कांग्रेस के खाते में

author-image
Rakesh Mishra
एडिट
New Update
REWA: 6 नगर पंचायतों में से 4 में भाजपा का कब्जा, 2 कांग्रेस के खाते में

REWA. जिले की 6 नगर पंचायतों में हुए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर 4 नगर पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि दो में कांग्रेस कब्जा करने में सफल रही। यहां भाजपा के पार्षदों की संख्या ज्यादा थी। बावजूद इसके कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बनाया। कांग्रेस की रणनीति के आगे भाजपा फेल हो गई। मऊगंज में बहुमत भाजपा के पास था, लेकिन कांग्रेस ने निर्दलीयों को साध कर अपना अध्यक्ष बना लिया। मजे की बात तो यह है कि यह क्षेत्र भाजपा के विधायक प्रदीप पटेल का है। जहां वह अपना अध्यक्ष नहीं बना पाये। जबकि कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना की रणनीति के आगे भाजपा चारों खाने चित्त हो गई. उल्लेखनीय है कि शनिवार को 6 नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जहां पर 4 में ही अध्यक्ष बनाने में भाजपा सफल रही। नईगढ़ी, गुढ़, बैकुंठपुर और सिरमौर में भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित हुआ. जबकि त्योंथर और मऊगंज में कांग्रेस ने निर्दलीयों को साध कर अपना अध्यक्ष बनाया। मऊगंज नगर पंचायत में भाजपा के पास 9 पार्षद थे और यहां यह माना जा रहा था कि भाजपा अपना अध्यक्ष बना लेगी. लेकिन निर्दलीयों को साध कर कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बनाने में सफलता हासिल की. भाजपा ने बृजेश सोनी को अध्यक्ष के लिये अधिकृत किया था पर हार मिली। इसी तरह त्योंथर में डॉ. अनिल तिवारी को भाजपा ने अधिकृत किया था और यहां पर भी हार मिली। 



विधायक के क्षेत्र में भाजपा हारी 




मऊगंज में भाजपा की बुरी तरह से हार हुई, एक तरह से यहां पर विधायक प्रदीप पटेल जो कि राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त है उनकी पराजय हुई। 9 पार्षद होने के बावजूद अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा और यहां कांग्रेस ने जीत हासिल की। यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा को करारी हार यहां मिली है। कांग्रेस की रणनीति के आगे भाजपा की एक नहीं चली। निर्दलीयों को साधने में कांग्रेस सफल रही। 



ये बने नगर पंचायत के अध्यक्ष 




नगर पंचायत                   अध्यक्ष                           दल 

नईगढ़ी                      श्रीमती नागिता गुप्ता            भाजपा 

गुढ़                            डा0 अर्चना सिंह                   भाजपा 

बैकुण्ठपुर                    मीना तीरथ गुप्ता                भाजपा 

सिरमौर                      संदीप सिंह                         भाजपा 

त्योंथर                       कृष्णवती शुक्ला                  कांग्रेस 

मऊगंज                      बृजवासी पटेल                    कांग्रेस


BJP MP News MP Political News बीजेपी कांग्रेस मध्य प्रदेश की खबरें एमपी पॉलिटिकल न्यूज़ Rewa News CONGRESS रीवा न्यूज़ Madhya Pradesh News Mp latest news in hindi नगर पंचायत अध्यक्ष