SATNA : महापौर उम्मीदवार योगेश के वार्ड में 50 % भी वोटिंग नहीं, सईद के वार्ड में ज्यादा मतदान, सिद्धार्थ के वार्ड में 63% मतदान

author-image
एडिट
New Update
SATNA : महापौर उम्मीदवार योगेश के वार्ड में 50 % भी वोटिंग नहीं, सईद के वार्ड में ज्यादा मतदान, सिद्धार्थ के वार्ड में 63% मतदान

SATNA. आठ साल बाद हुए नगर निगम चुनाव में मतदाताओं की बेरुखी साफ नजर आई। शहर की सरकार चुनने के लिए मात्र 63.45 फीसदी लोग ही घरों से बाहर निकले। निगम के सभी 45 वार्डों में से एक-दो वार्डों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर वार्डों में औसत मतदान ही हुआ है। महापौर पद के तीन प्रमुख उम्मीदवारों के वार्डों में हुए मतदान की बात करें तो भाजपा उम्मीदवार योगेश ताम्रकार के वार्ड में सबसे कम तो बसपा के प्रत्याशी सईद अहमद के वार्ड में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। भाजपा प्रत्याशी के वार्ड में मात्र 45.23 प्रतिशत वोटिंग हुई है तो बसपा उम्मीदवार के वार्ड में 70.70 फीसदी मतदान जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के वार्ड में 63.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ये वो वार्ड हैं जहां उम्मीदवारों का निवास हैं।





पूर्व महापौर के वार्ड में मतदान: ममता आगे





नगर निगम के पूर्व महापौर के वार्डों में हुए मतदान के आंकड़े तो और भी रोचक हैं। पूर्व मेयर ममता पांडेय के वार्ड में सबसे ज्यादा 65.67%,  पहले महापौर राजाराम त्रिपाठी के वार्ड में सबसे कम 58.53% मतदान हुआ है। यूँ तो पूर्व मेयर पुष्कर सिंह तोमर का नगरीय क्षेत्र में नाम नहीं है, लेकिन मौजूदा समय में पूर्व मेयर वार्ड 24 में निवासरत हैं और उस वार्ड में 65 फीसदी मतदान हुआ है। इसी तरह पूर्व मेयर विमला पांडेय के वार्ड में 60.1% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।





39 हजार से ज्यादा महिलाओं ने नहीं डाले वोट





पंचायत चुनाव के तीनों चरणों में जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर वोटिंग की वहीं नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में महिलाओं के बीच मतदान को लेकर वैसा उत्साह नजर नहीं आया जैसे पंचायत चुनाव में देखने को मिला था। अगर यहां बात नगर निगम की करें तो 1 लाख 3 हजार 183 महिला मतदाताओं में से मात्र 63 हजार 623 महिलाओं ने वोट डाले। यानि 39 हजार 560 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। कुछ यही हाल पुरुषों का भी था। 1 लाख 10 हजार 995 मतदाताओं में से मात्र 72 हजार 266 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 38 हजार 729 पुरुष वोटरों ने वोट नहीं डाला।





प्रत्याशी : योगेश ताम्रकार





वार्ड : 07  मतदाता : 4613    मतदान : 2087      प्रतिशत : 45.24





प्रत्याशी : सिद्धार्थ कुशवाहा





वार्ड : 14   मतदाता : 8463    मतदान : 5406    प्रतिशत : 63.87





प्रत्याशी : सईद अहमद





वार्ड : 35   मतदाता : 3020    मतदान : 2135    प्रतिशत : 70.70









राजाराम त्रिपाठी: पूर्व महापौर





वार्ड : 09   मतदाता : 5464   मतदान : 3198   प्रतिशत : 58.53





पुष्कर सिंह तोमर: पूर्व महापौर





वार्ड : 24   मतदाता : 5249   मतदान : 3423   प्रतिशत : 65.2





विमला पाण्डेय: पूर्व महापौर





वार्ड : 42   मतदाता : 6895   मतदान : 4146   प्रतिशत : 60.1





ममता पाण्डेय: पूर्व महापौर





वार्ड : 04   मतदाता : 3749   मतदान : 2462  प्रतिशत : 65.67





अनिल जायसवाल: पूर्व स्पीकर





वार्ड : 44   मतदाता : 4881   मतदान : 3470   प्रतिशत : 71.09





बाला यादव : पूर्व स्पीकर





वार्ड : 08   मतदाता : 4725   मतदान : 2605   प्रतिशत : 55.13









गणेश सिंह : सांसद





वार्ड : 20   मतदाता : 4268   मतदान : 2897   प्रतिशत : 67.88





नरेन्द्र त्रिपाठी : भाजपा जिला अध्यक्ष





वार्ड : 04   मतदाता : 3749   मतदान : 2462   प्रतिशत : 65.67





शंकर लाल तिवारी : पूर्व विधायक





वार्ड : 40   मतदाता : 4133   मतदान : 3065   प्रतिशत : 73.5





सुरेंद्र सिंह गहरवार : पूर्व विधायक





वार्ड : 07   मतदाता : 4613   मतदान : 2087   प्रतिशत : 45.23





 लक्ष्मी यादव: पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग





वार्ड : 08   मतदाता : 4725   मतदान : 2605   प्रतिशत : 55.01





सुधीर सिंह तोमर: पूर्व लोकसभा प्रत्याशी





वार्ड : 42   मतदाता : 6895   मतदान : 4146   प्रतिशत : 60.13





मकसूद अहमद: शहर अध्यक्ष कांग्रेस





वार्ड : 35   मतदाता : 3020   मतदान : 2135   प्रतिशत : 70.70





कुल मतदाता : 2 लाख 14 हजार 188   पुरुष : 1 लाख 10 हजार 995    महिला : 1 लाख 03 हजार 183  अन्य : 10





मत पड़े : 1 लाख 35 हजार 892           पुरुष : 72 हजार 266               महिला : 63 हजार 623    अन्य : 03



एमपी Satna News सतना न्यूज़ Mp news in hindi एमपी लेटेस्ट न्यूज़ नगर निगम चुनाव 2022 Mp urban body election 2022 एमपी अर्बन बॉडी इलेक्शन 2022 Nagar nigam chunav 2022 Satna mayoral candidate Voter on polling day Polling day analysis सतना के महापौर उम्मीदवार मतदान का विश्लेषण