UP की राजनीति: ओवैसी का इनके साथ अलायंस, मुख्यमंत्री बनाने पर दिया ये फार्मूला

author-image
एडिट
New Update
UP की राजनीति: ओवैसी का इनके साथ अलायंस, मुख्यमंत्री बनाने पर दिया ये फार्मूला

उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों में पहली बार दम भर रही AIMIM पार्टी ने UP के 2 दलों के साथ गठबंधन कर लिया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन की घोषणा की।



2 मुख्यमंत्री और तीन उपमुख्मंत्री का फॉर्मुला: यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार पूरी तैयारी के साथ उतरे ओवैसी ने बताया कि अगर हमारा गठबंधन सत्ता में आता है, तो दो मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। एक मुख्यमंत्री दलित होगा, जबकि दूसरा ओबीसी समाज से. इतना ही नहीं तीन डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे. इनमें मुस्लिम समुदाय का भी होगा।बता दें कि ओवैसी की पार्टी यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। कई उम्मीदवारों की घोषणा भी की जा चुकी है।


— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 22, 2022



गठबंधन में शामिल हो सकते हैं और भी दल: बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा, इस गठबंधन में अभी और भी दल आ सकते हैं, दरवाजे बंद नहीं हैं. उन्होंने कहा, सपा और बीजेपी के बीच जो लड़ाई है वह अब बीजेपी और और भागीदारी परिवर्तन मोर्चे के बीच होगी. सपा गठबंधन तीसरे नंबर पर चला जाएगा। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। इसी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों  के नामों की घोषणा की गई है। AIMIM की पहली लिस्ट में गाजियाबाद, हापुड, मेरठ, सहारनपुर और बरेली की उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।


भारत मुक्त मोर्चा बाबू सिंह कुशवाहा असदउद्दीन ओवैसी up Assembly election 2022 AIMIM Bharat mukti morcha गठबंधन Babu Singh Kushwaha AIMIM alliance up election Asaduddin Owaisi