/sootr/media/post_banners/507491680a19bc776be0f0e522163c41fe6c00c9400d266801ab53e734368413.png)
गृह मंत्री अमित शाह ने 30 अक्टूबर को उत्तराखण्ड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) में 'घसियारी कल्याण योजना' ('Ghasiyari Kalyan Yojana') का शुभारंभ किया। रैली को संबंधित करते हुए राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की। केन्द्र सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुआ विकास कार्यों को गिनवाया। इस मौके पर शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया।
शाह ने कांग्रेस पर भ्राष्टाचार के आरोप लगाए
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और घपले-घोटाले का पर्याय बनी हुई है। कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का काम नहीं कर सकती, ना वो गरीबों के बारे में सोच सकती है और न अच्छे प्रशासन के बारे में। अच्छा प्रशासन मोदी जी के नेतृत्व में केवल भाजपा सरकार ही दे सकती है। उत्तराखंड में विकास की बयार तभी आई, जब जनता ने पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई। शाह ने कोरोना से बचाव का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड वैक्सीन की पहली डोज शत-प्रतिशत पात्र आबादी को देने वाले राज्यों में शामिल है।
कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है- शाह
अमित शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में फिर उत्तराखंड में बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कांग्रेस वाले चुनाव आते ही नए कपड़े सिला लेते हैं। कांग्रेस कभी लोक कल्याण का काम नहीं कर सकती। कांग्रेस पार्टी वादा खिलाफी करने वाली पार्टी है। पहले जब मैं कांग्रेस (Congress) सरकार के दौरान यहां आया था तो मेरा काफिला रुक गया था। फिर कुछ लोगों ने मुझसे मुलाकात की और मुझे बताया कि शुक्रवार को को हाईवे ब्लॉक करने और वहां नमाज करने की अनुमति है। ऐसी तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है।
उत्तराखंड के गठन में अटल का योगदान - शाह
अमित शाह (Home Minister) ने कहा कि देवभूमि की रचना करने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। राज्य की मांग करते हुए न जाने कितने युवा शहीद हो गए थे। बीजेपी भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी तब उत्तराखंड के युवाओं पर गोली किसनी चलाई थी, इसे भी याद कीजिएगा।