आर्यन केस में ट्विस्ट: BJP नेता ने बताया मास्टरमाइंड का नाम, NCP से जुड़े तार

author-image
एडिट
New Update
आर्यन केस में ट्विस्ट: BJP नेता ने बताया मास्टरमाइंड का नाम, NCP से जुड़े तार

मुंबई. क्रूज ड्रग्स केस (Cruise Drugs Case) पर चल रहे विवाद के बीच महाराष्ट्र के बीजेपी नेता (BJP Leader) मोहित कंबोज ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। कंबोज का दावा है कि पूरे मामले का मास्टरमाइंड सुनील पाटिल है। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से जुड़ा है। कंबोज ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार में एक मंत्री इस पूरे सिंडिकेट को चला रहे हैं। ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी (NCB) और समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर लगातार हमलावर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पर ये पलटवार माना जा रहा है। नवाब ने मामले में मोहित कंबोज पर भी आरोप लगाए थे।

मैं सच सामने ला रहा हूं- कंबोज

मोहित कंबोज ने कहा, '2 अक्टूबर के बाद आर्यन खान ड्रग्स केस चर्चा में है। महाराष्ट्र सरकार के एक बड़े मंत्री ने आरोप लगाए। इस मामले में नवाब मलिक ने 6 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह इसमें शामिल है, लेकिन मैं इस मामले में सच सामने ला रहा हूं।’ 

‘सुनील पाटिल के NCP से संबंध’

कंबोज ने किरण गोसावी की आर्यन के साथ फोटो भी दिखाई। कहा कि ये फोटो सबने देखी। बीजेपी को इस मामले में ये कहकर घसीटा जा रहा है कि गोसावी बीजेपी वर्कर है। इस मामले में मास्टरमाइंड सुनील पाटिल है। वह धुले का रहने वाला है और NCP से 20 साल से जुड़ा है।

कंबोज का आरोप है कि सुनील अनिल देशमुख (महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री) के बेटे ऋषिकेश का दोस्त है। सुनील 1999 से 2014 तक महाराष्ट्र में गृह मंत्रालय के साथ मिलकर पोस्टिंग में ट्रांसफर को लेकर रैकेट चलाता था। जब से राज्य में सरकार बदली, वह दोबारा एक्टिव हो गया। 

NCP नेता को ड्रग्स पार्टी के बारे में कैसे पता?

कंबोज के मुताबिक, सुनील पाटिल ने 1 अक्टूबर को सैम डिसूजा को फोन किया और NCB अधिकारी से संपर्क करने के लिए कहा। 2 अक्टूबर को सैम डिसूजा को बताया कि गोसावी एनसीबी से बात करेगा। कंबोज ने पूछा कि NCP नेता को ड्रग्स पार्टी के बारे में कैसे पता चला। 

कंबोज ने सुनील पाटिल की एक कथित ऑडियो क्लिप सुनाई। उन्होंने दावा किया कि इसमें सुनील पाटिल का नाम है, जो मौजूदा और पूर्व गृह मंत्री का नाम ले रहा है। वह बता रहा है कि कैसे उसने काम किया।  

नवाब मलिक से मांगा जवाब

कंबोज ने ये भी कहा कि इस मामले में बीजेपी और पार्टी के किसी नेता का कोई संबंध नहीं है। यह पूरी साजिश बीजेपी को बदनाम करने के लिए रची गई। NCP को सुनील पाटिल से अपने संबंधों के बारे में बताना चाहिए। सुनील एक बड़े होटल में रुका था, वहां कौन से NCP नेता थे, जो उससे मिलने गए थे। नवाब मलिक जवाब दें। 

बीजेपी नेता का दावा drugs case बीजेपी नेता मोहित कंबोज का दावा Aryan Khan case नया दावा BJP Leader आर्यन खान केस में ट्विस्ट NCP Sunil Patil Mohit Kamboj Claims मास्टरमाइंड सुनील पाटिल Mastermind The Sootr