REWA: बागियों पर अंकुश लगाने में नाकाम भाजपा-कांग्रेस, इस बार 100 महिला प्रत्याशी मैदान में

author-image
Rakesh Mishra
एडिट
New Update
REWA: बागियों पर अंकुश लगाने में नाकाम भाजपा-कांग्रेस, इस बार 100 महिला प्रत्याशी मैदान में

REWA. नगर निगम रीवा (nagar nigam rewa) के चुनावी समर में उतरे बागी अब भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लिये सिरदर्द बने हुए है। नाम वापसी के आखिरी दिन एक-दो को छोड़ कर दोनों दलों के बागियों ने नामांकन वापस लेने से इंकार कर दिया। शहर के 45 में से करीब एक दर्जन वार्ड में दोनों दलों के बागी पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए चुनौती बने हुए है। इस बीच नगर निगम में मेयर पद के लिये 1 मात्र नामांकन फार्म वापस हुआ है। अब मेयर की बिसात पर 13 मोहरे मौजूद हैं। 







नगर निगम रीवा के लिये आगामी 13 जुलाई को होने वाले मतदान को लेकर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। 45 वार्ड में पार्षद पद के लिये 204 उम्मीदवार मैदान में है। 45 में से वार्ड 35 और 41 में सर्वाधिक 9-9 प्रत्याशी खड़े है जबकि सबसे कम उम्मीदवार वार्ड क्रमांक 2 और 31 में है। यहां सिर्फ कांग्रेस (congress) और भाजपा (BJP) के बीच सीधा मुकाबला है। 





महिला उम्मीदवार सर्वाधिक 





नगर निगम के चुनाव में पहली बार पार्षद पद के लिये महिलाओं की संख्या 100 से अधिक है जबकि इसके मुकाबले पुरुष 100 के करीब भी नहीं पहुंच पाया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से हासिल जानकारी के अनुसार 45 वार्ड में पार्षद पद के लिये 121 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि पुरुष के 96 है। इसमें भी 13 मेयर पद के प्रत्याशियों को अलग कर दिया जाय तो यह संख्या 83 हो जायेगी। 







महापौर के लिये 13 मैदान में 





नगर पालिक निगम रीवा के मेयर पद को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। एक नामांकन पत्र वापस होने के बाद अब मैदान में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। जानकारों का कहना है कि असल मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रबोध व्यास (prabodh vyas) और कांग्रेस के उम्मीदवार अजय मिश्रा बाबा (ajay singh baba)  के बीच सिमट कर रह गया। 





प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश हवा में 





भारतीय जनता पार्टी के अंदर पार्षद पद को लेकर खींचतान चरम तक पहुंच गई है। शहर के ऐसे 8 वार्ड हैं जहां भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी से बगावत कर कार्यकर्ता मैदान में उतर पड़े है हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma)  ने बागियों को सख्त हिदायत दी थी लेकिन उनकी नसीहत का असर नहीं दिख रहा। सर्वाधिक चर्चित मुकाबले में वार्ड 35 और 5 रहेगा। जिसमें भाजपा के प्रत्याशियों के मुकाबले उनके ही दल के बागी भारी पड़ते दिख रहे है। वार्ड 5 से अरुण तिवारी मुन्नू को अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। उनके मुकाबले संजय सिंह उर्फ संजू खड़े हो गए है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 35 से भाजपा प्रत्याशी को भाजपा के पुराने कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद के पति सुरेश सोनी उर्फ पप्पू जीरो चुनौती दे रहे है। इसी प्रकार वार्ड 1 में मंडल के महामंत्री बीएल रावत की पत्नी ने मैदान छोड़ने से मना कर दिया। 



अजय सिंह बाबा Ajay singh baba महापौर रीवा नगर निकाय चुनाव 2022 प्रबोध व्यास Prabodh vyas Mahapaur rewa Nagar nikay chunav 2022 नगर निगम चुनाव रीवा न्यूज़ Nagar nigam rewa Nagar nigam chunav