Umaria. शिव प्रकाश ने दिया चुनावी जीत का मंत्र, कहा- जमीन पर उतरें कार्यकर्ता

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
Umaria. शिव प्रकाश ने दिया चुनावी जीत का मंत्र, कहा- जमीन पर उतरें कार्यकर्ता

राजर्षि मिश्रा, Umaria.भारतीय जनता पार्टी पाली नगर मंडल का कार्यालय राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन व भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे की उपस्थिति में  किया गयाl इस अवसर पर  शिव प्रकाश ने कहा कि कार्यालय एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के कार्य का केंद्र बिंदु होते हैंl कार्यालय के अभाव में कार्यक्रम और कार्यकर्ता की कल्पना दिवा स्वप्न के समान हैl कार्यालय संगठन की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम होता हैl शिव प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कार्यक्रम और कार्यकर्ता आधारित संगठन हैl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन कियाl नगर मंडल अध्यक्ष रामपाल बर्मन ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त कियाl पाली नगर में भाजपा कार्यालय खुल जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और है। जिला अध्यक्ष पांडे ने कहा कि पार्टी कार्यालय के उद्घाटन होने के साथ ही पार्टी का आमजन तक प्रचार-प्रसार होते हुए विस्तार होगाl कार्यालय उद्घाटन में पाली के वरिष्ठ नेता सरजू प्रसाद अग्रवाल, सुदामा विश्वकर्मा, बहादुर सिंह बृजेश तिवारी, भरत प्रजापति, केसरीनाथ अग्रवाल, चंद्र मोहन शुक्ला, संतोष सिंह बस, दादू पांडे परसराम विश्वकर्मा, प्रदीप सोनकर, संतोष यादव, श्रीधर राव, कामता विश्वकर्मा, भोला महाराज एवं नगर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l



चुनावी तैयारी में जुटे कार्यकर्ता




पार्टी कार्यकर्ता पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गए है. शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं से आवाह्नन करते हुए आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए जुट जाएं। पार्टी कार्यकर्ता सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस संबंध में चुनावी जीत का मंत्र देते हुए दोनों चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने का दावा किया।

 


BJP BJP Mandal Office भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party Umaria News BJP office भाजपा न्यूज उमरिया न्यूज BJP News उमरिया भाजपा कार्यालय