BHOPAL : नगर पालिकाओं में बीजेपी का स्कोर बढ़ा, 11 विधानसभा सीटों का फायदा, कांग्रेस को 9 सीटों का नुकसान

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
BHOPAL : नगर पालिकाओं में बीजेपी का स्कोर बढ़ा, 11 विधानसभा सीटों का फायदा, कांग्रेस को 9 सीटों का नुकसान

BHOPAL. मध्यप्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव में 76 नगर पालिकाओं के लिए भी लोगों ने वोट डाले। इन नगर पालिका के चुनावों के नतीजें देखें तो पहले चरण में बीजेपी को फायदा हुआ है तो कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा है। दूसरे चरण के मतदान के नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस की स्थिति जस की तस रही। लेकिन इन दोनों चरणों की विधानसभा सीटों को देखें तो 2018 में आए विधानसभा नतीजों के आधार पर बीजेपी को 11 सीटों का फायदा हुआ है और कांग्रेस को नौ सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। 





वीडियो देखें









ये है ​नगर पालिका की स्थिति





कुल नगर पालिका-76





विधानसभा सीटें-66





2018 - कांग्रेस-30, बीजेपी-34, अन्य-2





2022 - कांग्रेस-21, बीजेपी-45





कांग्रेस को 9 सीटों का नुकसान, बीजेपी को 11 सीटों का फायदा





वोटिंग के पहले चरण में ये रही स्थिति





2018 - नगर पालिका 36 - विधानसभा सीट 31, कांग्रेस-16, बीजेपी-14, निर्दलीय-1





2022 - नगर पालिका 36 - विधानसभा सीट 31, कांग्रेस-7, बीजेपी-25





वोटिंग के दूसरे चरण की ये रही स्थिति





2018 : 40 नगर पालिका - 35 विधानसभा सीट, बीजेपी-20, कांग्रेस-14, बीएसपी-1





2022 : 40 नगर पालिका - 35 विधानसभा सीट, बीजेपी-20, कांग्रेस-14, निर्दलीय-1





ये है नगर पालिकाओं की पहले चरण की स्थिति





नगरीय निकाय के पहले चरण में प्रदेश की कुल 36 नगर पालिकाओं के चुनाव के नतीजे सामने आए। इनमें 31 विधानसभा सीट आती हैं। 2018 में इन 31 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के पास 16, बीजेपी के पास 14 और निर्दलीय के खाते में 1 सीट गई थी। जबकि निकाय के नतीजों के बाद ये तस्वीर बदल गई है। अब विधानसभा सीट के हिसाब से कांग्रेस के पास 7 सीट बचीं हैं जबकि बीजेपी के पास 25 सीटें आ गई हैं। यानी साफ है कि कांग्रेस को 9 सीटों का नुकसान हुआ है और बीजेपी को 11 सीटों का फायदा हुआ है।





ये है नगर पालिकाओं की दूसरे चरण की स्थिति





दूसरे चरण में 40 नगर पालिकाओं के चुनाव के नतीजे सामने आए। इन 40 नगर पालिकाओं में 35 विधानसभा सीटें आती हैं। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के हिसाब से बीजेपी के पास 20 सीटें थीं तो कांग्रेस के पास 14 सीटें थीं, एक बीएसपी ने जीती थी। 2022 में हुए निकाय चुनाव में इन नगर पालिकाओं के नतीजें देखें तो विधानसभा सीटों के हिसाब से स्थिति जस की तस है। यानी जनता के मानस में कोई खास फर्क नहीं आया है। बीजेपी के पास 20 सीटें हैं तो कांग्रेस के पास 14 और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है।



MP News मध्यप्रदेश MP भोपाल Bhopal बीजेपी को फायदा मध्यप्रदेश की खबरें नगर पालिका कांग्रेस को नुकसान municipalities bjp gains Congress loses 11 assembly seats 9 assembly seats 11 विधानसभा सीट 9 विधानसभा सीट