REWA: 5 जनपदों में से 3 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस का अध्यक्ष

author-image
Rakesh Mishra
एडिट
New Update
REWA: 5 जनपदों में से 3 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस का अध्यक्ष

REWA. जिले के 5 जनपद पंचायतों में बुधवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर कराए गए चुनाव में दिलचस्प नतीजे सामने आए है। दोनों दलों के दावों के मुताबिक 3 भाजपा और 2 जनपदों पर कांग्रेस को फतह मिली है। अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष पद पर भी कमोबेश ऐसा ही परिणाम देखने को मिल रहा है। शेष 4 जनपदों में कल यानी 28 जुलाई को निर्वाचित सदस्यों द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम और द्वितीय चरण में कराये गये मतदान में जहां सरपंच और पंचों के पदों का फैसला पहले हो गया था। वहीं अब जनपद पंचायतों में नवनिर्वाचित सदस्यों के माध्यम से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव कराये जा रहे है। इसी कड़ी में रीवा जिले की पांच जनपद पंचायतों रीवा, रायपुर कर्चुलियान, नईगढ़ी, मऊगंज, हनुमना की जनपद पंचायतों में कराये गये चुनाव के परिणाम जारी कर दिये गए। मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को हथियाने के लिए आमने-सामने थे। दोनो दलों के दावों के मुताबिक तीन में भारतीय जनता पार्टी और दो जनपद में कांग्रेस का अध्यक्ष बना। 



नईगढी में कांग्रेसियों के बीच था मुकाबला 



रीवा जिले की नईगढ़ी जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के दोनो दावेदार कांग्रेस के रहे।  जनपद उपाध्यक्ष रहे नृपेन्द्र सिंह ने सामान्य महिला के लिये आरक्षित अध्यक्ष पद पर अपनी पत्नी डा0 ऋचा सिंह नवनिर्वाचित सदस्य को उतारा था। वहीं मुकाबले में किसान कांग्रेस के नेता कुंजबिहारी तिवारी ने भी अपनी पत्नी श्रीमती ममता तिवारी को लड़ाया था। दोनो के बीच हुए दिलचस्प मुकाबले में ममता तिवारी को 25 में से 14 सदस्यों का खुला समर्थन मिला जबकि ऋचा सिंह को 11 सदस्यों ने वोट दिया। 1 सदस्य का मत रिजेक्ट हो गया। नईगढ़ी जनपद में उपाध्यक्ष पद के लिये मैदान में चार सदस्य थे। जिनमें पूर्व जनपद अध्यक्ष जुल्फी लाल साकेत 16 मत पाकर चुनाव जीत गए। शेष आशा पटेल, शिवकली पटेल एवं संतोष पटेल के बीच वोटों का विभाजन हो गया। 



हनुमना में बन्ना की चली 



कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर भारी पड़े। सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने जहां जिला पंचायत और जनपद में अपने समर्थकों की जीत सुनिश्चित कराई. वहीं जनपद हनुमना में अध्यक्ष का पद हथियाने में सफल रहे। बन्ना के करीबी गोविन्द नारायण तिवारी भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी को पराजित करने में सफल रहे।



बीजेपी समर्थित 




जनपद पंचायत रीवा :  संगीता यादव अध्यक्ष, सुनीता द्विवेदी उपाध्यक्ष 




रायपुर कर्चुलियान : सुमन साकेत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष राम लखन सिंह 




मऊगंज : नीलम सिंह अध्यक्ष ,राजेश पटेल निर्द.उपाध्यक्ष 





कांग्रेस समर्थित 



नईगढ़ी : ममता तिवारी अध्यक्ष, जुल्फीलाल साकेत उपाध्यक्ष 




हनुमना : गोविन्द नारायण तिवारी अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष सुनीता पटेल 


Hanumana news Naigarhi news Rewa latest news in hindi MP News एमपी लेटेस्ट न्यूज़ mauganj news एमपी न्यूज़ इन हिंदी Janpad adhyaksh upadhyaksh रायपुर कर्चुलियान न्यूज़ उपाध्यक्ष हनुमना न्यूज़ जनपद अध्यक्ष नईगढ़ी न्यूज़ Mp news in hindi रीवा लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी Raipur karchuliyan news