RAJGARH : कांग्रेस के चंदर सिंह सौंधिया बने अध्यक्ष, 11 वोटों से हासिल की जीत; पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गढ़ में बीजेपी निराश

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
RAJGARH : कांग्रेस के चंदर सिंह सौंधिया बने अध्यक्ष, 11 वोटों से हासिल की जीत; पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गढ़ में बीजेपी निराश

RAJGARH. राजगढ़ जिला पंचायत में कांग्रेस के चंदर सिंह सौंधिया अध्यक्ष बने। सौंधिया ने अपने प्रतिद्वंदी गंगाराम परमार को 11 वोटों से हराया। परमार को 6 वोट मिले। वहीं पवर्त यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने केशव सिंह छावरी को 11 वोटों से हराया। जिला पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर और पीठासीन अधिकारी हर्ष दीक्षित की मौजूदगी में निर्वाचन पूरा हुआ।



चुनाव में 18 सदस्य रहे मौजूद



वोटिंग से पहले उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलचंद्र नागर ने नव निर्वाचित सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन कार्यक्रम और प्रक्रिया के बारे में बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में नव निर्वाचित 18 सदस्य मौजूद रहे।



दिग्विजय के गढ़ में बीजेपी निराश



चंदर सिंह सौंधिया राजगढ़ जिला पंचायत से पूर्व में भी जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। इसके साथ ही वे कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं मे गिने जाते हैं। क्षेत्रीय समस्याओं के साथ-साथ जिला स्तरीय समस्याओं पर भी दिग्विजय सिंह ने आम जनता से सीधा संवाद करके उनकी उम्मीदों पर कार्य करने का शुरू से प्रयास किया। इसी की बदौलत राजगढ़ में बीजेपी सेंध नहीं लगा सकी और बीजेपी को दिग्विजय सिंह के गढ़ में निराश होना पड़ा।


BJP MP MP News District Panchayat President Election बीजेपी कांग्रेस चंदर सिंह सौंधिया CONGRESS Digvijay Singh राजगढ़ मध्यप्रदेश की खबरें जिला पंचायत अध्यक्ष Chandar Singh Saundhia District Panchayat President दिग्विजय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव Rajgarh