REWA. जनपद अध्यक्षी को लेकर विधायक समर्थकों में झड़प, सेमरिया MLA का समर्थक गिरफ्तार

author-image
Rakesh Mishra
एडिट
New Update
REWA. जनपद अध्यक्षी को लेकर विधायक समर्थकों में झड़प, सेमरिया MLA का समर्थक गिरफ्तार

REWA. जिले के सिरमौर जनपद पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों के समर्थकों के बीच तीखी नोक- झोंक हुई है। सिरमौर जनपद कार्यालय के सामने सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह और सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी के बीच पहले कहा-सुनी हुई और बाद में दोनों के समर्थकों में धक्का-मुक्की देखी गई। इस दौरान सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी के एक समर्थक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है। 



गुरुवार को रीवा जिले के चार जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन कराया गया है जिसमें सिरमौर को छोड़ कर बाकी तीन जनपदों में शांतिपूर्ण तरीके से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए है। बताया गया है कि सिरमौर जनपद में अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा के दो विधायकों केपी त्रिपाठी और दिव्यराज सिंह के बीच तकरार खुलकर सामने आ गई। केपी त्रिपाठी अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित अध्यक्ष पद पर सेमरिया क्षेत्र से चुनी गई अपने समर्थक महिला को बैठाना चाहते थे जबकि दिव्यराज सिंह सिरमौर क्षेत्र से सदस्य चुनी गई रवीना साकेत को चाहते थे। चर्चा है कि दिव्यराज के साथ कांग्रेस नेता अभय मिश्रा और भाजपा के युवा नेता संजय द्विवेदी मिल गए जिसके चलते दिव्यराज केपी त्रिपाठी पर भारी पड़े और रवीना साकेत अध्यक्ष बन गई। मतदान के पहले दोनों विधायकों के बीच आमने-सामने बहस हुई, इसी दौरान दोनों विधायकों के समर्थकों के बीच झड़प भी हुई। सिरमौर पुलिस ने बताया है कि एक युवक को हंगामा के बीच भीड़ से पकड़ा है जिसके पास अवैध तरीके से पिस्तौल मिली है। फिलहाल पूछताछ चल रही है।



ये बने अध्यक्ष 




गुरुवार को चार जनपदों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होने के साथ ही रीवा जिले में सभी 9 जनपदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुन लिए गए।  गुरुवार को जिन चार जनपदों में चुनाव हुए उनमें गंगेव से कांग्रेस, त्योंथर से भाजपा की बीनू आदिवासी, जवा जनपद से निर्दलीय रेनू पाण्डेय एवं सिरमौर से भाजपा की अध्यक्ष चुनी गई।  



जनपदों  के नवनिर्वाचित अध्यक्ष 



सिरमौर अध्यक्ष:  रवीना साकेत 



गंगेव अध्यक्ष :  विकास तिवारी 



त्योंथर अध्यक्ष: बीनू आदिवासी 



जवा अध्यक्ष:  रेनू पाण्डेय


bjp mla MP News केपी त्रिपाठी दिव्यराज सिंह रीवा पॉलिटिकल न्यूज़ Rewa News जनपद पंचायत सिरमौर जनपद की कुर्सी Janpad chair KP Tripathi रीवा न्यूज़ Rewa political news Janpad panchayat sirmaur Mp latest news in hindi Divyaraj Singh एमपी न्यूज़ बीजेपी एमएलए एमपी लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी