उपचुनाव की तैयारी: खंडवा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की आपसी तकरार, प्रदेश पदाधिकारियों ने छोड़ी बैठक

author-image
एडिट
New Update
उपचुनाव की तैयारी: खंडवा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की आपसी तकरार, प्रदेश पदाधिकारियों ने छोड़ी बैठक

खंडवा में लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों के लेकर कांग्रेस (congress) की बैठक में आपसी तकरार का मामला सामने आया है। मंगलवार को खंडवा (khandwa) में बैठक लेने आए युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारियों के सामने ही कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े। आपसी कहासुनी और धक्का-मुक्की के बीच विवाद इतना बड़ा कि बैठक लेने आईं प्रदेश युवा कांग्रेस की महासचिव मोनिका मांढरे और संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विश्वजीत चौहान बैठक छोड़कर चले गए।

सक्रिय कार्यकर्ताओं का नहीं महत्व

विवाद की वजह संगठनात्मक गतिविधियों में निष्क्रिय लोगों को महत्व देना बताया जा रहा है। कई युवा कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि जो कार्यकर्ता कभी कांग्रेसी गतिविधियों में शामिल नहीं हुए उन्हें भी महत्त्व दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं में विवाद बढ़ा। 

कांग्रेस नेता ने बताया पारिवारिक मामला

इस विवाद के चलते कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जो बैठक होनी थी वह भी नहीं हुई। वहीं युवक कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह पारिवारिक मामला था। किसी से कोई विवाद नहीं हुआ है, जो थोड़ा बहुत मनमुटाव था वह बाहरी लोग थे जिनका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है।

खंडवा न्यूज MP Youth Congress Khandwa News खंडवा चुनाव खंडवा कांग्रेस khandwa congress khandwa chunav The sootr news Khandwa
Advertisment