SATNA: जोड़-तोड़ का डर, 2 दिन पहले कांग्रेस पार्षदों ने ली शपथ, MLA बोले-7 को CHIFE ने बुलाया है

author-image
Sachin Tripathi
एडिट
New Update
SATNA: जोड़-तोड़ का डर,  2 दिन पहले कांग्रेस पार्षदों ने ली शपथ, MLA बोले-7 को CHIFE ने बुलाया है

SATNA. कांग्रेस के पार्षदों ने समारोह से दो दिन पहले ही शपथ ले ली। कांग्रेस के सतना नगर निगम में 19 पार्षद चुन कर आये हैं। इन्ही पार्षदों ने शपथ ली है। कांग्रेसियों यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे अध्यक्ष पद की जोड़ तोड़ से जोड़ कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि 7 अगस्त को सतना नगर निगम के महापौर और पार्षद गण का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। इस तारीख को भाजपा के महापौर, पार्षद और निर्दलीय पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। बीजेपी के 20 और निर्दलीय 5 पार्षद ही बचे हैं। हालांकि कांग्रेस के विधायक और महापौर प्रत्याशी रहे सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि कमलनाथ के साथ सात को मीटिंग है। 



कांग्रेस के इन पार्षदों ने ली शपथ 



वार्ड 2- शहनाज दारा भाई 

वार्ड 4- अमित अवस्थी सन्नू 

वार्ड 5- सुषमा केके तिवारी 

वार्ड 6- रावेंद्र सिंह मिथलेश 

वार्ड 10- कमला सिंह

वार्ड 11- कृष्ण कुमार सिंह

वार्ड 12- माया कोल 

वार्ड 14- तिलक राज सोनी 

वार्ड 16- सुनीता सुरेंद्र चौधरी 

वार्ड 20- मनीष टेकवानी 

वार्ड 27- राजेश कुमार सूर्यवंशी

वार्ड 30- अच्छे लाल कोल 

वार्ड 31- रजनी राम कुमार तिवारी 

वार्ड 37 - प्रवीण आशुतोष सिंह 

वार्ड 38- मोहम्मद रशीद 

वार्ड 40- अशरफ अली बाबा  

वार्ड 43 - उमेश मलिक 

वार्ड 44- अर्चना अनिल गुप्ता 

वार्ड 45- पंकज कुशवाहा


सतना न्यूज़ MP News Satna News सिद्धार्थ कुशवाहा दो दिन पहले शपथ मध्य प्रदेश की खबरें नगर निगम सतना कांग्रेस पार्षद Madhya Pradesh News विधायक Mp latest news in hindi शपथ समारोह