SIDHI: तीन जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा,भाजपा का नहीं खुला खाता

author-image
Brijesh Pathak
एडिट
New Update
SIDHI: तीन जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा,भाजपा का नहीं खुला खाता

SIDHI. सीधी जिले के 5 जनपद पंचायतों में से  सम्पन्न चुनाव में 3 जनपदों में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। तीनों में ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे। जिले के चर्चित सिहावल जनपद पंचायत में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की अनुज वधू राजकुमारी श्रीमान पटेल विजयी रही हैं। यह इस पद पर दूसरी बार निर्वाचित हुई हैं। उपाध्यक्ष पद पर मनोज सिंह चंदेल ने जीत हासिल की। वहीं चुरहट विधानसभा क्षेत्र के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत में उर्मिला साकेत- अध्यक्ष, ऋतुराज सिंह-उपाध्यक्ष तथा आदिवासी विकासखंड कुसमी में श्यामवती सिंह- अध्यक्ष, भोपाल सिंह- उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं। जिले की 2 जनपद पंचायत सीधी व मझौली में कल जनपद पंचायत अध्यक्ष पर चुनाव होगा।



निकाय चुनाव बाद जनपदों में भी कांग्रेस का जलवा




निकाय चुनाव के बाद जनपद पंचायत के चुनाव में कांग्रेस का जलवा बरकरार रहा है l भाजपा को यहां सबसे बड़ा झटका कुसमी जनपद में लगा है, यहां लम्बे समय से भाजपा के ही अध्यक्ष बनते रहे पर इस बार श्यामवती ने बाजी मार लिया l अब बची है सीधी व मझौली जनपद यहां से भी कांग्रेस के जीतने के आसार दिख रहे हैं| 


Sidhi latest news in hindi एमपी लेटेस्ट न्यूज़ Mp news in hindi Janpad adhyaksh upadhyaksh उपाध्यक्ष जनपद अध्यक्ष MP News एमपी न्यूज़ इन हिंदी मझौली न्यूज़ कुसमी न्यूज़ रामपुर नैकिन न्यूज़ सिहावल न्यूज़ चुरहट न्यूज़ सीधी लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी Majhauli news Kusmi news Rampur naikin news Sihawal news Churhat news