REWA: रीवा शहर पर कांग्रेस की हुकूमत, ढाई दशक बाद ढहा भाजपा का किला, 10301 वोटों से BJP प्रत्याशी को हराया 

author-image
Rakesh Mishra
एडिट
New Update
REWA: रीवा शहर पर कांग्रेस की हुकूमत, ढाई दशक बाद ढहा भाजपा का किला, 10301 वोटों से BJP प्रत्याशी को हराया 

REWA. आखिरकार 24 साल बाद रीवा नगर निगम की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने में कांग्रेस कामयाब रही। इस तरह से भाजपा का विजय रथ रुक गया। इसे आगामी विधानसभा चुनाव का सेमी फाइनल माना जा रहा था जिसमें कांग्रेस की जीत हुई। कांग्रेस इस जीत से बेहद उत्साहित है। वजह भी है क्योंकि अबकी जहां संगठित होकर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा वहीं भाजपा अंतर कलह और गुटबाजी के बीच ही जूझती रही।  रीवा शहर की जनता ने इस बार कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा का हाथ थामा है। 



अजय ने 10301 मतों से भाजपा के किले को ढहा दिया। इस नगर निगम चुनाव के पहले से ही सरकार के प्रति जनता का आक्रोश दिखाई दे रहा था और कांग्रेस ने जमीनी कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर उतार दिया। जिसके बाद जनता ने हाथों हाथ लेते हुए कांग्रेस को जीत का सेहरा पहना दिया। 24 साल बाद रीवा को कांग्रेस का महापौर अजय मिश्रा बाबा के रूप में मिला है। वर्ष 1998 में कांग्रेस के अमीरुल्ला खान रीवा नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए थे। इस बार कांग्रेस के अजय मिश्रा बाबा को 48011 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रबोध व्यास को 37710 मत मिले। 



किसको कितने वोट मिले 




अजय मिश्रा बाबा -कांग्रेस- 48011



प्रबोध व्यास- भाजपा-37710



जेपी कुशवाहा -बसपा-6008



दीपक सिंह- आप-8387



सीएम गुप्ता -सपा-913



श्रीकृष्ण गुप्ता- शिवसेना-1191



राम चरण -392



अब्दुल बफाती-1491



देवेन्द्र शुक्ला -211



धनंजय सिंह-489



नुरुल हसन-166



प्रेम नाथ -179



शैलेन्द्र सोनी-130



नोटा-596


BJP MP News महापौर बीजेपी कांग्रेस अजय मिश्रा बाबा Ajay mishra baba Mahapaur नगर निगम रीवा CONGRESS Nagar nigam rewa Mp latest news in hindi एमपी न्यूज़ एमपी लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी