DELHI: कांग्रेसियों ने बिना अनुमति के 'आजादी गौरव यात्रा' निकाली, प्रियंका बोलीं- राजनीति की नहीं, देश की बात होगी

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
DELHI: कांग्रेसियों ने बिना अनुमति के 'आजादी गौरव यात्रा' निकाली, प्रियंका बोलीं- राजनीति की नहीं, देश की बात होगी

DELHI. कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former President Rahul Gandhi), महासचिव प्रियंका गांधी (General Secretary Priyanka Gandhi) और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर पार्टी मुख्यालय से ‘गांधी स्मृति’ तक ‘आजादी गौरव यात्री’ (Azadi Gaurav Yatri) निकाली। कांग्रेस नेताओं ने 30 जनवरी मार्ग स्थित ‘गांधी स्मृति’ पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह वही स्थान हैं जहां 30 जनवरी, 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या की गई थी। कांग्रेस नेताओं ने देश की एकता के लिए काम करने का संकल्प लिया। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी महंगाई-भ्रष्टाचार के विरोध में मार्च निकाला था।




— Congress (@INCIndia) August 15, 2022



राहुल गांधी ने किया ट्वीट



कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा खड़े थे। उनके अलावा प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, मोहसिना किदवई और कई अन्य नेता भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर आज कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुआष यह एक ऐतिहासिक और यादगार पल है। आज हम आज़ादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, हमें मिलकर एक नई ऊर्जा का संचार कर, देशहित के कार्यों को नई दिशा और गति देनी होगी। जय हिंद।




— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 15, 2022



प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट 



प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बलिदानों, विचारों, भारत की विशाल प्राचीन संस्कृति, संविधान के मूल्यों, विकास की पींगें बढ़ाने के सामूहिक प्रयासों ने देश की मजबूत नींव रखी। आजाद भारत का 75 साल का सफर इस मजबूत नींव का गवाह है। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हमें उन शहीदों को याद करना चाहिए जो देश की आजादी के लिए लड़े। हम यह निर्णय लें कि देश के लिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।  




— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 15, 2022



पीएम मोदी की टिप्पणी पर राहुल गांधी ने कहा- कुछ नहीं बोलूंगा



स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ जंग का अपील की थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'मैं अभी इस मामले पर कुछ नहीं बोलूंगा। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।' आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने यह मार्च निकालने के लिए पुलिस की परमिशन मांगी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी थी। कांग्रेसियों ने बिना परमिशन के ही मार्च निकाला। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा- आज आजादी की सालगिरह है। आज हम राजनीति की बात नहीं करेंगे। आज सिर्फ देश की बात होगी।

 


CONGRESS कांग्रेस Prime Minister Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी Independence Day स्वतंत्रता दिवस Former President Rahul Gandhi General Secretary Priyanka Gandhi Azadi Gaurav Yatri महासचिव प्रियंका गांधी आजादी गौरव यात्री