राहुल की PC: बोले- पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था, अब तानाशाही है

author-image
एडिट
New Update
राहुल की PC: बोले- पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था, अब तानाशाही है

नई दिल्ली. राहुल गांधी ने 6 अक्टूबर को यूपी में मारे गए किसानों के मुद्दे पर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। कुछ समय से हिंदुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है। जीप से किसानों को कुचला जा रहा है। अब तक मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने यूपी में किसानों को मारा जा रहा है और कोई सुध लेने वाला नहीं है। पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था लेकिन अब यहां तानाशाही है। केवल कांग्रेस नेता यूपी में नहीं जा सकते, उन्हें रोका जा रहा है। हमारे सीएम को भी यूपी नहीं जाने दिया जा रहा।

मसला क्या है?

राहुल का 6 अक्टूबर को लखीमपुर जाने का कार्यक्रम है। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी जाएंगे। राहुल के प्रतिनिधिमंडल समेत जाने पर यूपी सरकार ने रोक लगा रखी है। वहीं, प्रियंका को अरेस्ट कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में 3 अक्टूबर को किसानों को गाड़ी से रौंद दिया गया था। इसमें चार किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में दो बीजेपी कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार की मौत हो गई। यूपी प्रशासन के मुताबिक, 8 लोग मारे गए। कांग्रेस समेत विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर हैं।

राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 4 अहम बातें

1. मार दीजिए, काट दीजिए, फर्क नहीं पड़ता

चाहे प्रियंका हो, मैं हूं या हमारे परिवार का कोई भी हो, हमें मैन हैंडलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें मार दीजिए, काट दीजिए, हमें फर्क नहीं पड़ता। यह हमारी सालों पुरानी ट्रेनिंग हैं। यह हमारे परिवार की ट्रेनिंग है। हिंदुस्तान की आवाज को कुचला जा रहा है। मैं पीड़ित परिवारों का दर्द बांटना चाहता हूं। वहां जाकर ग्राउंड रियलिटी जानना चाहता हूं। समझना चाहता हूं। अभी ग्राउंड रियलिटी किसी को पता नहीं है। 

2. पीएम लखनऊ में होने के बावजूद वहां नहीं गए

देशभर के किसानों पर एक के बाद एक हमला हो रहा है। पहले तीन कृषि कानून बिल लाकर। अब उनका हक छीना जा रहा है। कल प्रधानमंत्री जी लखनऊ में थे, लेकिन लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए। मृत किसानों का पोस्टमॉर्टम ठीक से नहीं किया जा रहा। जो ठीक से बात करे, उसे बंद किया जा रहा है। आज हम लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे।

3. मीडिया अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा

राहुल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यूपी में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। जैसा आपने अभी बोला कि यह राजनीति हो रही है। हमारा विपक्ष (Opposition) का काम प्रेशर बनाने का होता है, तब कार्रवाई होती है। सरकार नहीं चाहती कि हम प्रेशर बनाएं। सच बताऊं कि यह काम आपका है, लेकिन आप (Media) अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते, उसे आप भूल गए।

4. हिंदुस्तान की आवाज कुचली जा रही

देश का जो ढांचा है, उसे बीजेपी (BJP) और आरएसएस (RSS) काबू कर रहा है। यह सिर्फ मीडिया की बात नहीं है। आप जानते हो कि मीडिया को कैसे कंट्रोल किया जाता है। उसी तरह देश के सभी इंस्टीट्यूशंस (Institutions) को कंट्रोल किया गया है। आज देश में तानाशाही है। राजनेता उत्तर प्रदेश में नहीं जा सकते। कल से हमें कहा जा रहा है कि भैया आप नहीं जा सकते।

Rahul Gandhi The Sootr press conference राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस तानाशाही सरकार पर निशाना Lakhimpur Kheri case allegation on Govt किसानों की हत्या सरकार चुप