/sootr/media/post_banners/104173e39ae7e01c0be83f02df59f6f4e090ce6419c5c7cebaa7c54556f12efe.jpeg)
भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अगर ईमानदारी से नहीं लड़े, तो कांग्रेस वापस नहीं आने वाली।
ये आखिरी चुनाव है: दिग्विजय सिंह शनिवार को रतलाम में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उनसे मिलने पहुंचे कार्यकर्ता अलग-अलग गुट बनाकर खड़े थे। इससे नाराज होकर दिग्विजय ने उन्हें फटकार लगाई और एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने की नसीहत दी।
उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश में हम बिखरे हुए हैं। एक गुट अलग मिलेगा, दूसरा गुट अलग। मेरा समझाना भी बेकार है और कमलनाथ जी भी कुछ नहीं कर पाएंगे। आप लोग आमने-सामने बात करने के लिए ही तैयार नहीं है। सब लोग अलग-अलग खड़े हुए हैं। ऐसे काम नहीं चलेगा। मैं बता दे रहा हूं, 2023 का चुनाव, आखिरी चुनाव है। अगर आप लोग ईमानदारी से नहीं लड़े, तो सब लोग घर बैठिएगा। फिर कांग्रेस वापस नहीं आने वाली। काम करने वाला वर्कर नहीं मिलेगा। दिग्विजय ने वहां मौजूद लोगों को फटकार भी लगाई कि क्या वीडियो बना रहे हो।
दिग्विजय सिंह ने पकड़ी #कांग्रेस की दुखती रग... #रतलाम दौरे पर क्या बोल गए खुद ही सुन लीजिए...@digvijaya_28@OfficeOfKNath@INCMP@MPArunYadavpic.twitter.com/2lu1ImbS5S
— TheSootr (@TheSootr) February 19, 2022