तंज: अगली बार मोदी संविधान ना बदल डालें, खुद को देश का प्रमुख घोषित कर देंगे- दिग्विजय

author-image
एडिट
New Update
तंज: अगली बार मोदी संविधान ना बदल डालें, खुद को देश का प्रमुख घोषित कर देंगे- दिग्विजय

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जवानों के साथ दिवाली मनाने पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जमकर तंज कसा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और तृणमूल के उपाध्यक्ष (पूर्व बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री) यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने मोदी पर हमला बोला। मोदी 4 नवंबर को कश्मीर के नौशेरा सेक्टर पहुंचे थे। यहां मोदी मिलिट्री जैकेट पहने हुए थे और हैट लगाए थे। इस पर दिग्विजय ने लिखा- हिटलर (Hitlar) प्रथम विश्व युद्ध में कॉर्पोरल (एक सैन्य पद) था, उसने खुद को जर्मन (German) सेना का कमांडर इन चीफ घोषित कर लिया था। अगर मोदी जी अगली बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचते हैं तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा कि वे संविधान बदल दें और खुद को हमेशा के लिए देश का प्रमुख घोषित कर दें।

दिग्विजय का ट्वीट

— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 6, 2021

यशवंत ने भी ट्वीट किया था

यशवंत ने ट्वीट किया- कितना अच्छा होता कि पाकिस्तान पर जीत मिलने पर शास्त्री, इंदिराजी और अटल भी इसी तरह मिलिट्री ड्रेस पहनकर सेलिब्रेट करते। 

PM बनने के बाद जवानों के साथ लगातार 8वीं दिवाली

4 नवंबर 2021: मोदी ने कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में जवानों के साथ दिवाली मनाई।

14 नवंबर 2020: मोदी ने जैसलमेर में लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। 

27 अक्टूबर 2019: पीएम मोदी ने 2019 में एलओसी पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. पीएम मोदी राजौरी में नियंत्रण रेखा (LoC) पर तैनात सैनिकों से मिलने पहुंचे थे। 

7 नवंबर 2018: इस साल पीएम मोदी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी।

18 अक्टूबर 2017: इस साल भी पीएम मोदी ने जवानों के साथ ही दिवाली मनाई थी। वे जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर पहुंचे थे। 

30 अक्टूबर 2016: पीएम मोदी 2016 में हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारत चीन बॉर्डर के पास जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

11 नवंबर 2015: मोदी ने पंजाब में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहां वे 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल भी पहुंचे थे। 

23 अक्टूबर 2014: मई 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 23 अक्टूबर 2014 को उन्होंने सियाचिन में पहली दिवाली मनाई थी।

मोदी की हिटलर से तुलना Digvijay Singh नरेंद्र मोदी The Sootr PM Narendra Modi German tmc Hitlar