PM के फैन: जींस वाली नहीं, 40-50 साल की महिलाओं पर मोदी का ज्यादा असर- दिग्विजय

author-image
एडिट
New Update
PM के फैन: जींस वाली नहीं, 40-50 साल की महिलाओं पर मोदी का ज्यादा असर- दिग्विजय

भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का 26 दिसंबर को एक बयान सामने आया। उनका कहना है कि जींस पहनने वाली और मोबाइल इस्तेमाल करने वाली लड़कियां नहीं, बल्कि 40-50 साल की महिलाएं ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से प्रभावित हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि भोपाल एक कार्यक्रम में दिग्विजय ने ये बातें कही थीं।

क्या बोले दिग्विजय?

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि प्रियंका गांधी ने एक बड़ी इंटरेस्टिंग बात बताई थी, जो हमारे दिमाग में कभी नहीं आई थी। उन्होंने (प्रियंका गांधी) कहा था कि 40 से 50 साल की जो महिलाएं हैं, वो मोदी से थोड़ा ज्यादा प्रभावित हैं, लेकिन लड़कियां जो जींस पहनती हैं और मोबाइल रखती हैं, वो प्रभावित नहीं हैं। इस पर बातचीत करने की आवश्यकता है। मोबाइल पर एक्टिव लड़कियां सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं, इसलिए उन लोगों से आप संपर्क बढ़ाइए।

दिग्विजय ने मानसिक संतुलन खोया- बीजेपी विधायक

दिग्विजय के मोदी को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ने ऐतराज जताया। भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय मानसिक संतुलन खो चुके हैं। महिलाओं को लेकर उनकी यह निम्न स्तर की सोच है। दिग्विजय अब पागलपन के दौर से गुजर रहे हैं। मैं सोनिया गांधी से पूछता हूं कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी में रखा ही क्यों है? ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने कांग्रेस की ही सांसद रह चुकी मीनाक्षी नटराजन के लिए अपशब्द कहे थे। महिलाएं वंदनीय और पूजनीय होती हैं, उनके नाम से राजनीति करना शोभा नहीं देता।

गाय पर भी दिया था बयान

25 दिसंबर को सावरकर की किताब का ज़िक्र करते हुए दिग्विजय ने कहा था उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि गाय ऐसी पशु है, जो खुद के मल (गोबर) पर लोटती है, वो कैसे हमारी माता हो सकती है। सावरकर ने किताब में ये भी लिखा कि गोमांस खाने में कोई बुराई नहीं है। वही सावरकर हैं जो आजकल भाजपा और संघ के खास विचारक हैं। हमारी लड़ाई आरएसएस के साथ है। उस विचारधारा के साथ है, जो पूरे देश को बांटने में लगी है। 

इस पर रामेश्वर ने कहा कि अगर दिग्विजय इतने ही हिंदू और हिंदुस्तान की भलाई के लिए काम करते तो ना ही पाकिस्तान में जिन्ना पैदा होता और ना ही आतंकवाद इस देश की धरती पर कहीं दिखाई देता। हिंदू धर्म में क्या-क्या खामियां हैं और हिंदू धर्म को कैसे बदनाम किया जाए, दिग्विजय सिंह 24 घंटे इसी में लगे रहते हैं।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी women लड़कियां Digvijay Singh जींस PM Narendra Modi Fan प्रभाव फैन The Sootr दिग्विजय सिंह jeans Girls महिलाओं