SIDHI: जनपद सीधी ने रख ली भाजपा की लाज, 5 जनपद में 4 पर कांग्रेस ने जीती बाजी

author-image
Brijesh Pathak
एडिट
New Update
SIDHI: जनपद सीधी ने रख ली भाजपा की लाज, 5 जनपद में 4 पर कांग्रेस ने जीती बाजी

SIDHI. आखिरकार जनपद सीधी ने भाजपा की लाज रख ली जबकि जिले के पांच जनपदों में हुए चुनाव में चार कांग्रेस के खाते में गई है l सीधी जनपद के चुनाव में एक मत का अंतर रहा वरना यहां भी कांग्रेस बाजी पलट देती l जिला मुख्यालय की जनपद में मिली जीत ने विधायक सहित भाजपाइयों को जश्न मनाने का मौका दे दिया है l भाजपाई अब एक जनपद अध्यक्ष को लेकर खुशी मना रहे हैं l 



एक वोट ने पलटी बाजी 



जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दूसरे चरण में  जिला मुख्यालय की जनपद पंचायत सीधी में भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सिंह परिहार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 25 में से 13 वोट मिले। पराजित संयुक्त उम्मीदवार दिव्या-दाधीच सिंह चौहान को 12 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित  सुमन सिंह पटेल निर्वाचित घोषित की गयी। परिहार को सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल का समर्थन प्राप्त था। अन्य भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह के पक्ष में नहीं देखे गये। मात्र 1 मत से उनकी जीत ने विरोधियों की दुरभि संधि पर विराम लगा दिया।  



मझौली में कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर सकी भाजपा 



जिले के दूसरे महत्वपूर्ण जनपद पंचायत मझौली के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद बहादुर सिंह चौहान शेर की पुत्री सुश्री सुनैना सिंह ने भाजपा समर्थित उमा सिंह को 04 के मुकाबले 17 मतों से पटकनी दी। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित रमेश कुशवाहा ने जीत दर्ज की। यहां नगर पंचायत मझौली में कांग्रेस ने अपनी करारी हार का बदला ले लिया।सीधी जिले की पांच जनपद पंचायतों में से अध्यक्ष पद पर 04 कांग्रेस, 01 भाजपा तथा उपाध्यक्ष के पांचों पदों में कांग्रेस ने अपना तिरंगा फहरा दिया है।



अब निकाय अध्यक्ष की बारी 



जनपदों में चुनाव बाद नगरीय निकाय अध्यक्षों के चुनाव की बारी है l नगर पंचायत मझौली, रामपुर नैकिन में भाजपा बढ़त में है तो कांग्रेस सीधी नगर पालिका और चुरहट में आगे है l सेंधमारी की ज्यादा सम्भावना रामपुर नैकिन में दिख रही है, कारण यह की यहां एक पार्षद से भाजपा बढ़त में है अगर एक को कांग्रेस तोड़ ले गई तो फिर भाजपा जनपदों की तरह निकाय चुनाव में पीछे रह जाएगी l अजय सिंह राहुल अभी सीधी में ही डेरा डाले हुए हैं, उनकी नजर जनपद के बाद निकाय चुनाव पर है l भाजपा को इसीलिए खेला हो जाने का डर सता रहा है l


MP News सीधी पॉलिटिकल न्यूज़ जनपद की कुर्सी जनपद पंचायत सीधी Sidhi political news Janpad panchayat sidhi Sidhi news Janpad chair Mp latest news in hindi सीधी न्यूज़ एमपी न्यूज़ एमपी लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी