ED SUMMONS: सोनिया से ED की पूछताछ जारी, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन; पुलिस ने CM गहलोत, शशि थरूर और पायलट को लिया हिरासत में

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
ED SUMMONS: सोनिया से ED की पूछताछ जारी, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन; पुलिस ने CM गहलोत, शशि थरूर और पायलट को लिया हिरासत में

DELHI. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बाद आज यानी 21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से पूछताछ कर रही है। कांग्रेस (Congress) नेताओं पर घाटे में चल रहे नेशनल हेराल्ड (National Herald) अखबार को धोखाधड़ी (Fraud) और पैसों की हेराफेरी के जरिए हड़पने का आरोप है। नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ शुरू हो गई है। सेहत को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय से सोनिया गांधी को विशेष छूट मिली है। जरूरी दवाइयों को लेने के लिए समय-समय पर ब्रेक दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही इस पेशी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 


— ANI (@ANI) July 21, 2022



कांग्रेस ने राजनीतिक प्रतिशोध का लगाया आरोप 



 दिल्ली में अकबर रोड से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी हमारे शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ लगातार षडयंत्र कर रहे हैं। उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस सोनिया गांधी के साथ सामूहिक एकजुटता व्यक्त करते हुए देश भर में प्रदर्शन करेगी। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की खास रणनीति बनाई है। 




— ANI (@ANI) July 21, 2022



सीएम गहलोत ने ये कहा 



कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि ये अन्याय चल रहा है और अन्याय की राजनीति नहीं होनी चाहिए। सचिन पायलट ने कहा कि सभी सवालों का जवाब देने के लिए हम तैयार हैं। लोकतंत्र में एजेंसी का दुरुपयोग हो रहा है। उसके जवाब में हम अहिंसक तरीके से विरोध कर रहे हैं ये हमारा अधिकार है। हमारे अधिकार को छीना जा रहा है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का काम हो रहा है। सीएम गहलोत ने कहा है कि सरकार को अपने व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए। ED घर जाकर भी सोनिया गांधी का बयान ले सकती थी, जैसा पहले भी होता आया है। लेकिन सरकार के कानून विपक्ष के लिए बदल जाते हैं।


— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022



सोनिया के साथ डॉक्टरों की टीम



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ED अधिकारियों ने बताया है कि अगर पूछताछ के दौरान सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ती है तो उन्हें वापस जाने दिया जाएगा। सोनिया के साथ प्रियंका गांधी और डॉक्टरों की टीम मौजूद हैं। 


— ANI (@ANI) July 21, 2022



कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 65 साल से ऊपर के जितने भी वरिष्ठ नागरिक होते हैं उनके घर पर जाकर पूछताछ करते हैं, लेकिन यहां पर तो सब चीजें वे तोड़ रहे हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि वे कितने पावरफुल हैं। उन्होंने कहा कि हम हर मुद्दा उठाएंगे। अब तो हम मंहगाई का मुद्दा उठाए तो उसके लिए भी वे चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। ED-CBI का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है उसके लिए भी वे तैयार नहीं हैं।  



कांग्रेस ऑफिस के आसपास की सड़कें बंद



आज कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर कांग्रेस कार्यालय के पास की कुछ सड़कों को पुलिस ने एहतियात के तौर पर बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार मौजूदा संसद सत्र के बीच कांग्रेस प्रमुख से पूछताछ के विरोध के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी 'आपात स्थिति' से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गई है। सोनिया से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस की योजना संसद के अंदर भी विरोध प्रदर्शन करने की है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष को निशाना बना रही है। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से चल रही पूछताछ के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में शिवाजी ब्रिज पर प्रदर्शन किया. तीन ट्रेनें रोकी गई हैं।

 


पीएम नरेंद्र मोदी ED प्रवर्तन निदेशालय sonia gandhi सोनिया गांधी National Herald case money laundering case मनी लॉन्ड्रिंग केस Enforcement Directorate Congress Movement कांग्रेस का आंदोलन नेशनल हेराल्ड Demonstration against Modi government मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन