गृह मंत्री नरोत्तम का कांग्रेस पर हमला, दिग्विजय को बंटाधार बोलने की वजह बताई

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
गृह मंत्री नरोत्तम का कांग्रेस पर हमला, दिग्विजय को बंटाधार बोलने की वजह बताई

BHOPAL. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कांग्रेस और एमपी प्रदेश के दिग्गज नेताओं पर जमकर निशना साधा। कांग्रेस पार्टी संपूर्ण मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग के सम्मेलन आयोजित कराने जा रही है। इस पर गृह मंत्री ने कहा कि कोई भी ऐसी जगह है जहां भ्रम फैल सकता है तो कांग्रेस तत्काल एक्टिव होती है। क्योंकि उनकी पूरी राजनीति भ्रम, वहम और झूठ पर आधारित है। जब चुनाव आता है तो घोषणा पत्र में झूठ बोलते हैं। बिजली संकट पर कांग्रेस के विशेष सत्र की मांग पर गृह मंत्री ने कहा कि यह मांग वो कर रहे हैं, जिनके कार्यकाल में बिजली कभी-कभी आती थी। दिग्विजय सिंह को इसीलिए मिस्टर बंटाधार कहा जाता है।





दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना



दिग्विजय सिंह ने न्यायपालिका को लेकर एक ट्वीट किया है। इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह पहले भी न्यायपालिका पर सवाल उठा चुके हैं। कभी न्यायपालिका पर सवाल उठाना, कभी सेना पर सवाल उठाना, कभी ईवीएम पर सवाल उठाना, कभी वैक्सीन पर सवाल उठाना उनकी विशेषता थी और आज भी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सिंधिया हमारे लिए चुनौती नहीं है, इस पर गृह मंत्री ने कहा कि इसीलिए तो सिंधिया ने बता दिया था उन्हें। अधिकारियों के जांच के संबंध में नेता प्रतिपक्ष के बयान पर गृह मंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि समझने में कोई त्रुटि हो रही है। नेता प्रतिपक्ष अगर ठीक प्रकार से अध्ययन कर लेंगे तो ठीक होगा।





एमपी में कोरोना के 28 नए मामले



गृह मंत्री ने बताया कि कोरोना के क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में 28 नए मामले सामने आए जबकि 19 लोग ठीक होके अपने घर गए हैं। संपूर्ण मध्यप्रदेश में एक्टिव केस केवल 199 बचे हैं। मध्यप्रदेश में 7554 सैंपल लिए गए हैं। संक्रमण दर हमारी 0.37% है, जबकि रिकवरी दर हमारी 98.7% बनी हुई है।


भोपाल न्यूज नरोत्तम का कांग्रेपृसपर हमला Madhya Pradesh bhopal news hindi मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी narottam aggressive on Congress narottam targets digvijay singh गृह मंत्री Home Minister भोपाल न्यूज हिंदी नरोत्तम मिश्रा Narottam Mishra मध्यप्रदेश Mp news in hindi नरोत्तम दिग्विजय सिंह