/sootr/media/post_banners/ef44ea71fbabd127d2fb4f6384a9a9bc4f90b2fcf532f59413069af934363968.jpeg)
भोपाल. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इसका इशारा जैन मुनि विजयेश सागर महाराज ने किया है। आचार्य श्री ने कहा कि हो सकता है कि आप देखना कुछ दिन बाद यहां के सीएम के रुप में सिंधिया जी ही दिखे। उनके इतना कहते ही सिंधिया समर्थकों ने जयकारे लगाना शुरू कर दिया।
क्या है पूरी घटना: ग्वालियर में पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव चला रहा है। 22 फरवरी को सिंधिया इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने आचार्य विजयेश सागर और विहर्ष सागर का आशीर्वाद लिया। इसी दौरान विजयेश सागर ने कहा कि युद्ध चाहे महाभारत का हो या राजनीति का हमेशा धर्म और सत्य की जीत होती है। सही समय पर सही निर्णय ही आपको सफल बनाते हैं। इतना सुनकर सिंधिया ने आचार्य को नमस्कार किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आने वाले समय में सिंधिया जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखें।
हेमंत विस्वा सरमा को CM बना चुकी BJP: ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि बीजेपी किसी अन्य पार्टी से आए व्यक्ति को ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी सौंप दे। लेकिन पिछले साल बीजेपी ने कांग्रेस से पार्टी में आए हेमंत विस्वा सरमा को असम का मुख्यमंत्री बनाकर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद समय-समय पर चर्चा होती रहती है कि क्या सिंधिया अगले मुख्यमंत्री होंगे। खैर ये तो भविष्य के गर्त में ही है कि मध्यप्रदेश की कमान किसे मिलेगी।