कर्नाटक: कांग्रेस ने मोदी को 'अंगूठा छाप' बताया, प्रदेशाध्यक्ष बोले- नौसिखिए की गलती थी

author-image
एडिट
New Update
कर्नाटक: कांग्रेस ने मोदी को 'अंगूठा छाप' बताया, प्रदेशाध्यक्ष बोले- नौसिखिए की गलती थी

कर्नाटक. राज्य में 30 अक्टूबर को 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसे लेकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है, लेकिन इसी बीच कर्नाटक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया, जिस पर बवाल हो गया। कर्नाटक बीजेपी (BJP Karnataka) की प्रवक्ता मालविका अविनाश ने कहा, 'कांग्रेस ही इतना नीचे गिर सकती है।'कर्नाटक कांग्रेस की ओर से किए गए एक ट्वीट में मोदी को 'अंगूठा छाप' बताया गया है। कन्नड़ भाषा में किए गए ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा, 'कांग्रेस ने स्कूल बनवाए। मोदी ने पढ़ाई नहीं की। वयस्कों की शिक्षा के लिए योजना लेकर आए, तब भी उन्होंने पढ़ाई नहीं की। भीख मांगने पर रोक है, लेकिन भीख मांगकर आसान जीवन जाने वाले लोगों को भिखारी बना रहे हैं। देश 'अंगूठा छाप मोदी' की वजह से भुगत रहा है।' विवाद होने पर ट्वीट को बाद में हटा लिया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने माफी मांगी

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC Chief) डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने सोशल मीडिया टीम को इस ट्वीट को हटाने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने इस ट्वीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही। शिवकुमार ने कहा कि  इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। शिवकुमार ने ट्विटर पर माफी भी मांगी। कहा कि ये 'नौसिखिए' की गलती थी। मेरा हमेशा से मानना है कि राजनीतिक चर्चा (Political Debate) में संसदीय भाषा होना जरूरी है। कर्नाटक कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए असभ्य ट्वीट खेदजनक है और उसे हटा लिया गया है।

माफी मांगी मोदी को बताया अंगूठा छाप कर्नाटक कांग्रेस का ट्वीट novice mistake उपचुनाव state president DK Shivkumar Calls thumb impression The Sootr PM Narendra Modi Karnataka congress