MP की BJP नेत्री ने पूछा- प्रियंका बिकिनी पहनकर रैली करेंगी, प्रियंका के तर्क

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
MP की BJP नेत्री ने पूछा- प्रियंका बिकिनी पहनकर रैली  करेंगी, प्रियंका के तर्क

भोपाल. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिजाब पर बयान दिया था। प्रियंका ने कहा था कि चाहे बिकिनी हो या फिर घूंघट या फिर जीन्स, यह महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनना चाहती हैं। इस बयान पर पलटवार करते हुए मध्यप्रदेश की बीजेपी नेत्री दिव्या गुप्ता ने सारी हदें पार कर दी। उन्होंने प्रियंका से पूछा है कि अगर ये मौलिक अधिकार है तो क्या प्रियंका गांधी बिकिनी पहनकर चुनावी रैली में जाएगी क्या? 





गरिमा का पाठ पढ़ाते मर्यादा भूल गई: दिव्या गुप्ता ने कहा कि प्रियंका वाड्रा ने आज एक ट्वीट किया है। उसमें उन्होंने कहा है कि महिलाएं स्वयं ये तय करेगी कि उन्हें क्या कपड़े पहनने है। बिकिनी भी पहन सकती है। किसी भी तरीके के कपड़े पहन सकती है। ये उनका मौलिक अधिकार है, संवैधानिक अधिकार है। प्रियंका गांधी से एक बहुत छोटा सवाल है मेरा। अगर ये मौलिक अधिकार है तो प्रियंका गांधी चुनावी रैली में बिकिनी पहनकर जाएगी क्या?, कोई जाएगा क्या? मैं सिर्फ आपसे इतना सवाल पूछना चाह रही हूं। हर जगह की अपनी गरिमा होती है। कौन, कब, कहां क्या बोल रहा है। कौन किस तरीके के कपड़े पहनेगा। इसका निर्धारित तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन सामाजिक तौर पर एक जवाबदारी जरूर तय होती है।





प्रियंका गांधी के जवाब: एक रिपोर्टर ने प्रियंका से पूछा कि आपने हिजाब पर बोलकर विकास के मुद्दे को डायवर्ड कर दिया है। इसके जवाब में प्रियंका गांधी बोलती है कि एक महिला का अधिकार है कि वो बिकिनी पहनना चाहे। वो हिजाब पहनना चाहे। वो घूंघट लगाना चाहे। वह साड़ी पहनना चाहे या वो जींस पहनना चाहे। इसमें कोई राजनीति की बात नहीं है और नाही इसे जोड़ा जाना चाहिए। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि बिकनी पहनें, घूंघट पहनें, जींस पहनें या फिर हिजाब, यह महिलाओं का अधिकार है कि वह क्या पहनें और यह अधिकार उसे भारत के संविधान से मिला है। भारत का संविधान उसे कुछ भी पहनने की गारंटी देता है। इसलिए महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।







— TheSootr (@TheSootr) February 9, 2022



हिजाब mp leader on hijab Hijab controversy हिजाब पर प्रियंका गांधी हिजाब पर बयान दिव्या गुप्ता bikni controversy divya gupta प्रियंका गांधी HIJAB priyanka gandhi