MP: चचा देश को इस्लामिक बनाना चाहते हैं- दिग्विजय के मुस्लिम आबादी वाले बयान पर रामेश्वर

author-image
एडिट
New Update
MP: चचा देश को इस्लामिक बनाना चाहते हैं- दिग्विजय के मुस्लिम आबादी वाले बयान पर रामेश्वर

भोपाल. मध्य प्रदेश में इस समय काफी राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिल रही है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 22 सितंबर को ट्वीट किया कि देश में हिंदुओं की तुलना में मुस्लिमों की जन्मदर तेजी से गिर रही है। इस पर भोपाल के बीजेपी विधायक ने कहा कि चचा 4 बीवी, उनसे 40 बच्चों के धंधे को आगे बढ़ाना चाहते हैं। चचा चाहते हैं कि मुस्लिम आबादी हिंदुओं से ज्यादा हो जाए। चचा हिंदुस्तान को इस्लामिक देश घोषित कराना चाहते हैं। चचा, जाकिर नाइक के मंसूबे को आगे बढ़ा रहे हैं।

दिग्विजय ने क्या ट्वीट किए?

दिग्विजय ने कहा कि मुस्लिमों की आबादी को लेकर एक तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है।

2028 तक भारत की जनसंख्या स्थिर हो जाएगी

— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 22, 2021

दिग्विजय ने किस रिपोर्ट का जिक्र किया?

दिग्विजय सिंह ने वॉशिंगटन के प्यू (Pew) रिसर्च सेंटर वॉशिंगटन की रिपोर्ट का जिक्र किया है। सेंटर ने यह अध्ययन हर 10 साल में होने वाली जनगणना और राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) के आंकड़ों के आधार पर किया है। इसमें बताया गया है कि भारत की धार्मिक आबादी में किस तरह के बदलाव आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई लगभग सभी धार्मिक समूहों की प्रजनन दर (Fertility Rate) में काफी कमी आई है। भारत में सबसे ज्यादा हिंदुओं की आबादी है और आम धारणा है कि मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है लेकिन इस रिपोर्ट में 1992 से 2015 के बीच के आंकड़ों को सामने रखते हुए बताया गया है कि सभी धार्मिक समूहों में जन्म दर (बच्चों की संख्या) में कमी आई है।

पहले भी कर चुके हैं तीखी बयानबाजी

दिग्विजय ने अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर सरकार पर तंज कसा था। इसी साल जून में रामेश्वर ने कहा था कि वो (दिग्विजय सिंह) हिंदुओं के भेष में बाबर और औरंगजेब हैं। कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है। हिंदू एक था और एक रहेगा। 

मध्य प्रदेश Madhya Pradesh बीजेपी कांग्रेस बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा राजनीति Digvijay Singh muslim census politics BJP MLA Rameshwar Sharma Controversy कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह The Sootr