BHOPAL : 'अगर किसी में हिंदुत्व का रक्त है तो वो कांग्रेस में नहीं रहेगा, कांग्रेसियों के लिए आतंकवादी होता है हर हिंदू'

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
BHOPAL : 'अगर किसी में हिंदुत्व का रक्त है तो वो कांग्रेस में नहीं रहेगा, कांग्रेसियों के लिए आतंकवादी होता है हर हिंदू'

BHOPAL. भोपाल में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नुक्कड़ सभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी कहते थे ये भगवा आतंकवादी है। कांग्रेसियों के लिए हर हिंदू आतंकवादी होता है। अगर किसी में हिंदुत्व का रक्त है तो वो कांग्रेस में नहीं रहेगा और रहना भी नहीं चाहिए। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि जिसने हमारे पूर्वजों को गाली दी, हिंदुत्व को अपमानित किया, अगर किसी में हिंदुत्व का रक्त है, हिंदुत्व का जीन्स है तो उसे कांग्रेस से हट जाना चाहिए।




— TheSootr (@TheSootr) July 2, 2022



'ये पाकिस्तान से विराजमान किए गए आतंकवादी'



प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने किसी समुदाय का नाम लिए बिना कहा कि वो इस देश को लूटने के लिए बने हुए हैं। किसी की गर्दन काटने के बाद उन्होंने क्या संदेश दिया। ये पाकिस्तान से विराजमान किए गए वो आतंकवादी हैं, जिनका संरक्षण बड़े-बड़े कांग्रेसी नेता करते हैं। इसलिए कांग्रेस से बचना चाहिए। देश की जनता का धन कांग्रेस लूटती है। देश की जनता का मन और देश की लज्जा कांग्रेस लूटती है। देश की रक्षा की दलाली कांग्रेस करती है।



'वे किसानों को बदनाम करते हैं'



भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जब उनके पास कुछ नहीं बचता तो किसानों की बातें करने लगते हैं। वे किसानों को बदनाम करते हैं और कभी किसानों का कल्याण नहीं होने देंगे। उन्हें अच्छी योजनाओं का विरोध करना होता है। ये लोग ही संसद की कार्यवाही नहीं होने देते। मैंने कहा-बता दीजिए कांग्रेस के राजकुमार। उन्होंने ट्वीट किया-शांति बनाए रखिए। भाईचारा बनाए रखने की जिम्मेदारी क्या सिर्फ हिंदुओं की जिम्मेदारी है ?



प्रज्ञा ठाकुर का ओवैसी पर निशाना



प्रज्ञा ठाकुर ने असदुद्दीन ओवैसी को सांप्रदायिक व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि वो विधर्मियों की मानसिकता रखकर उन्हें प्रश्रय देता है। मैं उसे कुछ मानती नहीं हूं। मुझे धमकी देने वाले देते रहते हैं। क्रांतिकारियों का किसी न किसी गोली पर नाम लिखा रहता है। मैं उससे डरती नहीं हूं। जब तक हूं, इन विधर्मियों को सहन नहीं करूंगी। अमित शाह के गृह मंत्रित्व में किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।



अग्निपथ योजना के विरोध पर बोलीं प्रज्ञा ठाकुर



भोपाल सांसद प्रज्ञा ने कहा कि अग्निपथ योजना का छात्रों, युवाओं ने नहीं, बल्कि टुकड़े-टुकड़े गैंग ने विरोध किया। ये लोग किसी भी योजना का लाभ नहीं दिलवाना चाहते। मोदी जब भी कोई भी योजना (मजदूरों, किसानों, छात्रों के लिए) लेकर आते हैं। कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ उसका विरोध करती है। अग्निपथ योजना से हमारे देश में एक बहुत बड़ा वर्ग सैनिक होगा। एक छोटा से देश (इजराइल) में हर व्यक्ति मिलिट्री ट्रेनिंग लिया होता है।


सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर बयान for Congress every Hindu terrorist कांग्रेस पर निशाना MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP Bhopal Pragya Singh Thakur targeted Congress statement मध्यप्रदेश भोपाल कांग्रेस के लिए हर हिंदू आतंकवादी