मोहन भागवत बयान, बोले- बीते 75 वर्षों में हमें जितना आगे बढ़ना चाहिए था, उतना नहीं बढ़े 

author-image
एडिट
New Update
मोहन भागवत बयान, बोले- बीते 75 वर्षों में हमें जितना आगे बढ़ना चाहिए था, उतना नहीं बढ़े 

दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंतसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने आज कहा कि देश को आजादी (Azadi) के 75 साल बाद जितना आगे बढ़ना चाहिए था, वह उतना आगे नहीं बढ़ पाया है। देश को विकास के रास्ते परआगे ले जाने के लिए हमें सही रास्ते पर चलना होगा, तभी हम आगे बढ़ेंगे। हमने तरक्की के रास्ते को नहीं पकड़ा इसलिए हम उस रफ्तार से विकास नहीं कर पाये, जिस तेजी से करना चाहिए था। देश को विकास के रास्ते परआगे ले जाने के लिए हमें सही रास्ते पर चलना होगा, तभी हम आगे बढ़ेंगे। हमने तरक्की के रास्ते को नहीं पकड़ा इसलिए हम उस रफ्तार से विकास नहीं कर पाये, जिस तेजी से करना चाहिए था।

महापुरुषों का जीवन उल्लेखनीय

देश में इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है। मोहन भागवत ने आज दिल्ली (Delhi) में आयोजित एक कार्यक्रम में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आज हम देश में जय श्रीराम का नारा बड़े जोश से लगाते हैं, लगाना भी चाहिए, लेकिन हमें भगवान राम के बताये रास्ते पर भी चलना चाहिए। मोहन भागवत ने कहा कि पूरी दुनिया में जितने महापुरुष हुए होंगे, उससे अधिक पिछले 200 साल में हमारे देश में हुए हैं। इन सभी महापुरुषों का जीवन उल्लेखनीय रहा है। इन सबने यह बताया है कि हमें दूसरों की भलाई करनी चाहिए। ये अलग बात है कि यह रास्ता कठिन है।      

इस कार्यक्रम में समाज की निस्वार्थ भावना से सेवा करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संत ईश्वर फाउंडेशन (Sant Ishwar Foundation) द्वारा राष्ट्रीय सेवा भारती के सहयोग से किया गया था। इस मौके पर कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। संत ईश्वर सम्मान प्रति वर्ष ऐसे संगठनों एवं व्यक्तियों को दिया जाता है जो समाज की नजरों से दूर निस्वार्थ भाव से समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं।

RSS Mohan Bhagwat Delhi Azadi Amrit Mahotsav Sant Ishwar Foundation