/sootr/media/post_banners/7096df1b500d328a71a4f81dbd5f54d7f3bd3ff629b9117c23360fe0bc175188.jpeg)
लखनऊ. देश के मशहूर शायर मुनव्वर राना अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। योगी की खिलाफत भी मुनव्वर बड़ी बुलंदी से करते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री बने तो मैं यूपी छोड़ दूंगा। अब योगी आदित्यनाथ दोबारा सत्ता पर काबिज होने की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में क्या मुनव्वर अपनी जन्मभूमि उत्तरप्रदेश छोड़ेंगे। ये सवाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मुनव्वर से जुड़े कई मीम्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इधर मुनव्वर राना की बेटी उरूसा राणा भी चुनाव हारती नजर आ रही है। वह उन्नाव जिले की पुरवा सीट से चौथे नंबर पर चल रही है। उरूसा का हारना लगभग तय माना जा रहा है।
ये कहा था इस शायर ने: ये कहा था इस शायर ने: मुनव्वर राना ने कहा था कि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो यूपी छोड़ दूंगा। दिल्ली-कोलकाता चला जाऊंगा। मेरे पिता ने पाकिस्तान जाना मंजूर नहीं किया लेकिन अब बड़े दुख के साथ मुझे यह शहर, यह प्रदेश, अपनी मिट्टी को छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के कंधे पर हाथ रखकर ही बुरा कर दिया, जिसकी वजह से उन्होंने उत्तर प्रदेश में भेदभाव फैला दिया। इस सरकार ने सिर्फ नारा दिया सबका साथ सबका विकास का, हुआ कुछ नहीं। इनका बस चले तो प्रदेश से मुसलमानों को छुड़वा दें। इधर मुनव्वर राना के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लखनऊ में उनकी कॉलोनी का गेट बंद कर दिया है। उनके घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है।
Munawwar Rana Tomorrow ???? pic.twitter.com/q3Ii3mRbPS
— Gaurav Mishra ???????? (@IamGmishra) March 9, 2022
#munawwarrana leaving UP on 10th March ???????? #ExitPolls#UttarPradeshElections2022pic.twitter.com/TfW7889ZOa
— ˥¡HOW ∀ᴚʇOH˥∀W???????? मोहिल मल्होत्रा???????? (@TRULYMM8) March 8, 2022
#MunawwarRana after seeing election results today. #ElectionResultshttps://t.co/RK9kTa6VQnpic.twitter.com/OUpgMtpkTH
— Kya Matlab (@KyaMatlabYaar) March 10, 2022
#BJPWinningUP#YogiWillBeBack#YogiJiOnceAgain#ElectionResults#MunawwarRana after seeing early results :- pic.twitter.com/Q4MBLy8rmq
— Alok Mishra (@AlokMis57882929) March 10, 2022
Perfect scenes after #UPElections ????????#MunawwarRana#Yogi ji #YogiJiOnceAgainpic.twitter.com/aj0kE6mJRw
— Mahesh (@ItsMahicasm) March 10, 2022
The end for #MunawwarRana ???????? pic.twitter.com/XblQnj5Lnx
— ˥¡HOW ∀ᴚʇOH˥∀W???????? मोहिल मल्होत्रा???????? (@TRULYMM8) March 9, 2022