BHOPAL : BJP संगठन में संघ पदाधिकारियों की नई नियुक्ति-फेरबदल, अजय MP-CG के नए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, शिवप्रकाश को मुंबई भेजा

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
BHOPAL : BJP संगठन में संघ पदाधिकारियों की नई नियुक्ति-फेरबदल, अजय MP-CG के नए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, शिवप्रकाश को मुंबई भेजा

BHOPAL. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठन में कसावट के लिए संघ पदाधिकारियों की नई नियुक्तियों के साथ जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। इस कवायद के तहत पहली बार संघ के वरिष्ठ पदाधियारी अजय जामवाल को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बनाकर मध्य क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। मध्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ आता है। अजय जामवाल मप्र के साथ छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी भी संभालेंगे लेकिन उनका मुख्यालय रायपुर रहेगा। इनके अलावा एम श्रीनिवासुलू को पंजाब और चंडीगढ़, राजेश जीवी को कर्नाटक और सतीश ढोंड को पश्चिम बंगाल का जिम्मा सौंपा गया है। इन नेताओं को बीजेपी के संगठन में कसावट लाने के साथ संघ और बीजेपी में समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।



शिवप्रकाश भेजे गए मुंबई



बीजेपी संगठन में एक और बड़ा बदलाव हुआ है जो मध्यप्रदेश के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश को मुंबई भेजा गया है। यानी शिवप्रकाश का केंद्र अब भोपाल की जगह मुंबई रहेगा। इससे पहले शिवप्रकाश ही समन्वयक की भूमिका में थे। वे मध्यप्रदेश में सत्ता और संगठन के साथ ही दिल्ली और प्रदेश के बीच में सेतु का काम भी कर रहे थे। प्रदेश से जुड़े हर महत्वपूर्ण फैसले में शिवप्रकाश की सहमति होती थी।



चुनाव के चलते बदलाव



ये बदलाव प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के नजरिए से भी देखा जा रहा है। हाल ही में ​हुए निकाय चुनाव में 16 नगर निगमों में  बीजेपी के महापौर की संख्या 9 पर सिमट गई है। इसे आने वाले चुनाव को देखते हुए बीजेपी के लिए अलार्म के रूप में देखा जा रहा है। नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी के कमजोर प्रदर्शन को  संगठनात्मक कमी के रूप में माना जा रहा है। बताया जा रहा है इसी कारण से संघ ने ये बदलाव करते हुए पदाधिकारियों नई व्यवस्था की है। 2023 में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए अजय जामवाल जैसे वरिष्ठ नेता को यहां की जिम्मेदारी दी गई है।


बीजेपी MP Bhopal भोपाल BJP अजय जामवाल Ajay Jamwal मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन Shivprakash शिवप्रकाश संघ पदाधिकारी MP News फेरबदल नई नियुक्ति BJP organization union office bearers reshuffle New appointment