मोदी ने देवघर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन; बाबा बैद्यनाथ की पूजा की, रोड शो में बोले- झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
मोदी ने देवघर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन; बाबा बैद्यनाथ की पूजा की, रोड शो में बोले- झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा

DELHI. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 12 जुलाई को झारखंड (Jharkhand) और बिहार (Bihar) के दौरे पर हैं। फिलहाल मोदी झारखंड के देवघर (Deoghar) पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन (airport inaugurated) किया। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट से बिहार और पश्चिम बंगाल को भी फायदा होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने 16 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इसके बाद वह बाबा बैद्यनाथ मंदिर (Baba Baidyanath Temple) में दर्शन और पूजा की। फिर शाम को मोदी बिहार पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। आज हम सभी को देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है।







— Narendra Modi (@narendramodi) July 12, 2022





16,800 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया





देवघर एयरपोर्ट झारखंड में दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह झारखंड की राजधानी रांची के बाद अब दूसरा एयरपोर्ट बन गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि भारत में 2014 से पहले मात्र 74 एयरपोर्ट ही थे। वहीं बीजेपी की नरेंद्र मोदी सरकार के बाद अप्रैल 2022 तक भारत में एयरपोर्ट की संख्या 140 हो गई है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर बताया था कि वह 12 जुलाई को झारखंड और बिहार का दौरा करने के लिए काफी उत्सुक हैं। झारखंड के देवघर में पहुंचे जहां पर 16,800 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन और आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने एम्स, देवघर में इन-पेशेंट डिपार्टमेंट (IPD) और ऑपरेशन थिएटर सेवाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। 







— Narendra Modi (@narendramodi) July 12, 2022





राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास होता है- प्रधानमंत्री





देवघर में पीएम मोदी ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इनसे झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार आभावों को अवसरों में बदल रही है। मोदी ने कहा कि राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। पिछले 8 वर्षों में राजमार्ग, रेलवे, वायुमार्ग, जलमार्ग हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड जल्दी ही नई ऊंचाइयों को छुएगा।







— Narendra Modi (@narendramodi) July 11, 2022





प्रधानमंत्री ने देवघर से इन योजनाओं का उद्घाटन किया







  • देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन - 401.03 करोड़ 



  • देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम का विकास - 39 करोड़ 


  • गोरहर से खैराटुंडा 6 लेन का उद्घाटन - 1790.3 करोड़ 


  • खैराटुंडा से बरवाअड्डा 6 लेन का उद्घाटन - 1,332.8 करोड़ 


  • रांची-महुलिया 4 लेन का काम - 519 करोड़ 


  • चौका-साहेरबेरा 4 लेन का काम - 284.7 करोड़ 


  • बोकारो-अंगुल-जगदीशपुर-हल्दिया पाइपलाइन - 2,500 करोड़ 


  • बरही में नया एलपीजी प्लांट - 161.5 करोड़ 


  • गोविंदपुर-चास-वेस्ट बंगाल बॉर्डर 4 लेन - 1,144 करोड़ 


  • बोकारो एलपीजी प्लांट - 93.4 करोड़ 


  • गढ़वा-महुरिया रेलवे डबलिंग प्रोजेक्ट - 866 करोड़ 


  • हंसडीहा-गोड्डा रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन - 35 करोड़ 


  • एम्स, देवघर - 1,103 करोड़






  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन योजनाओं की आधारशिला रखी







    • मिर्जा चौकी-फरक्का 4 लेन - 1,302 करोड़ 



  • पलमा-गुमला सेक्शन 4 लेन - 1,564 करोड़ 


  • रेहला-गढ़वा बाइपास 4 लेन - 888 करोड़ 


  • हरिहरगंज से परवा मोड़ 4 लेन - 1,016 करोड़ 


  • कचहरी चौक से पिस्का मोड़, एलिवेटेड कॉरिडोर - 534.7 करोड़ 


  • रांची में इटकी आरओबी - 108.3 करोड़ 


  • एनएच-75E पर पेव्ड सोल्डर के साथ 2 लेन - 315.21 करोड़ 


  • एनएच -133 पर पेव्ड सोल्डर के साथ 2 लेन - 66.7 करोड़ 


  • रांची स्टेशन रीडेवलपमेंट - 210 करोड़ 


  • जसीडीह बाइपास न्यू लेन - 294 करोड़ 


  • झरिया ब्लॉक - सरफेश फेसिलिटी और पाइपलाइन - 224 करोड़ 


  • गोड्डा कोच मेंटेनेंस डिपो - 40 करोड़



     




  • PM Narendra Modi पीएम नरेंद्र मोदी Jharkhand झारखंड Bihar बिहार Deoghar Airport Inauguration Baba Baidyanath Temple देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन बाबा बैद्यनाथ मंदिर