BHOPAL : लोकल लीडर चुनने लाईन में लगे लोग, आठ मेयर के लिए सीधी जंग, मतदान में उत्साह  

author-image
Praveen Sharma
एडिट
New Update
BHOPAL : लोकल लीडर चुनने लाईन में लगे लोग, आठ मेयर के लिए सीधी जंग, मतदान में उत्साह  

Bhopal. प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के पहले चरण में सुबह 7 बजे से प्रदेश के 44 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में आज चारों महानगरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित प्रदेश के कुल 11 नगर निगमों और 133 निकायों में लोकल सरकार चुनने के लिए आज सुबह से मतदाताओं की कतारें लग गई हैं। इस चरण में प्रदेश के 44 जिलों के 13 हजार 148 मतदान केंद्रों पर 1 करोड़ 4 लाख से ज्यादा मतदाता अपने वोट डालेंगे। प्रदेश के 11 में से आठ नगर निगमों में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर हो रही है तो तीन निगमों में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति है। सुबह से ही राजधानी सहित प्रदेश भर में वोटिंग को लेकर अलग-अलग नजारे बने हुए हैं। नगरीय निकायों के लिए दूसरे चरण की वोटिंग 13 जुलाई को होगी।





आज 6 जुलाई को मतदान के पहले चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद में वोटिंग चल रही है इसके लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इनमें से 3296 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। मतदान दलों में लगभग 79 हजार कर्मचारी-अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लगभग 27 हजार पुलिस बल डिप्लॉय किया गया है। इस चरण में 11 नगरपालिक निगम में महापौर पद के 101 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। कुल 133 नगरीय निकाय में 2850 पार्षद के पद हैं। इनमें से 42 पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 2808 पदों पर आज वोटिंग हो रही है। इसके लिए 11 हजार 250 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे है। खास बात यह है कि प्रथम चरण में बड़वानी, झाबुआ, खरगोन, सीधी और शहडोल जिलों के किसी भी नगरीय निकाय में मतदान नहीं है। जबकि मंडला, अलीराजपुर और डिंडोरी जिले के नगरीय निकायों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए इन जिलों के नगरीय निकायों के लिए निर्वाचन की घोषणा नहीं की गई है।





इंदौर में हैं सबसे ज्यादा वोटर्स





आज प्रथम चरण में एक करोड़ 4 लाख 41 हजार 897 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 53 लाख 62 हजार 457 पुरूष और 50 लाख 78 हजार 635 महिला तथा 805 अन्य मतदाता हैं। नगरपालिक निगम ग्वालियर में 10 लाख 68 हजार 267 मतदाता, सागर में 2 लाख 22 हजार 584, सतना में 2 लाख 14 हजार 188, सिंगरौली में 2 लाख 5 हजार 886, जबलपुर में 9 लाख 76 हजार 61, छिंदवाड़ा में एक लाख 90 हजार 742, भोपाल में 17 लाख 6 हजार 735, खंडवा में एक लाख 75 हजार 644, बुरहानपुर में एक लाख 77 हजार 666, इंदौर में 18 लाख 35 हजार 955 और उज्जैन में 4 लाख 61 हजार 169 मतदाता हैं। इस तरह से सर्वाधिक मतदाता इंदौर और सबसे कम मतदाता खंडवा नगरपालिका निगम में हैं।





भोपाल में सुबह से लगी लाइन





राजधानी भोपाल में 17 लाख 6 हजार वोटर नई 'शहर सरकार' चुनेंगे। आज बुधवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। वोटर मेयर के 8 और 85 पार्षदों के 380 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला करेंगे। मेयर के पद के लिए कांग्रेस की विभा पटेल और BJP की मालती राय के बीच सीधी टक्कर है। यहां मेयर के लिए कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। पार्षदों में 'आप' के 59 तथा AIMIM,बसपा, सपाक्स, सपा, जदयू समेत कुल 12 पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है। शहर में 2176 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 100 बूथ आदर्श मतदान केंद्र है। भोपाल के 85 वार्डों पर 380 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।





आज इन नगर निगम के लिए हो रही है वोटिंग





पहले चरण में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना नगर निगम का चुनाव होगा। इनके अलावा 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषदों के लिए पार्षद चुने जाएंगे। इस चरण के लिए कुल 13 ​हजार 148 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।





election





नगर निगम में दो, पालिका व परिषद में एक वोट





इस बार भी नगर निगम के महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से हो रहा है। जबकि नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों का चुनाव बहुमत के आधार पर पार्षद करेंगे। इसलिए नगर निगम क्षेत्रों के मतदाता एक साथ दो वोट डाल रहे हैं। एक वोट महापौर के लिए तथा दूसरा अपने वार्ड के पार्षद के लिए होगा। ​जबकि नगर पालिका और नगर परिषद क्षेत्र के मतदाताओं को केवल पार्षद के लिए वोट डालना है।





भोपाल में ये हैं महापौर पद की प्रत्याशी





पार्टी    प्रत्याशी 



BJP    मालती राय



कांग्रेस    विभा पटेल



BSP    प्रिया मकवाना



जद (यूनाइटेड)    मंजू यादव



जय लोक पार्टी    संगीता प्रजापति



निर्दलीय    लेखा



निर्दलीय    रईसा बेगम मलिक



निर्दलीय    सीमा नाथ





इन नगर पालिकाओं में भी हो रही वोटिंग





राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारा सिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाड़रवाड़ा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, सागर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, श्योपुर, पोरसा, अंबाह।



Madhya Pradesh मध्यप्रदेश urban body elections नगरीय निकाय चुनाव first phase पहला चरण 11 नगर निगम सीधी टक्कर इंदौर में सर्वाधिक वोटर्स दो वोट देंगे मतदाता 11 municipal corporations direct competition maximum voters in Indore two voters will vote