DINDORI:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी का मामला, अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ डिंडौरी में BJP ने दर्ज कराई FIR

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
DINDORI:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी का मामला, अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ डिंडौरी  में BJP ने दर्ज कराई FIR

Dindori, Ramkrishna Goutam.  संसद में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ डिंडौरी कोतवाली थाने में गुरुवार को बीजेपी नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराई है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे की लिखित शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता व घृणा की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले और लांछन लगाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 



शिकायत में जिक्र किया गया कि नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने 27 जुलाई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्‍नी कहकर संबोधित किया और देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति का घोर अपमान किया है। इससे पूरे देश के जनजातीय समाज का अपमान हुआ है। मामले में अधीर रंजन चौधरी पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। 




publive-image

थाने में एफआईआर दर्ज कराते ओमप्रकाश धुर्वे




इस मौके पर मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त विनोद गोटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में अन्य भाजपाई मौजूद थे। एडीशनल एसपी जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना व अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण को नई दिल्ली भेज दिया है।




जबलपुर में भी हुआ अधीर रंजन का विरोध



महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहकर उनका अपमान करने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी के खिलाफ नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक में प्रदर्शन किया और उसके पश्चात पुतला जलाया।



publive-image



नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर ने कहा इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस के मूल चरित्र और संपूर्ण जनजातीय समाज के प्रति कांग्रेस की सोच को उजागर करती है। इस कृत्य के लिए लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए और सदन की सदस्यता भी बर्खास्त करना चाहिए। देश की 130 करोड़ जनता अधीर रंजन चौधरी को उनके इस कृत्य का जवाब जरूर देगी। 


ATROSITY ACT ओमप्रकाश धुर्वे मामला दर्ज DROPADI MURMU VINOD GONTIA राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू डिंडौरी OM PRAKASH DHURVE FIR ON ADHEER RANJAN एट्रोसिटी एक्ट DINDORI अधीर रंजन चौधरी Dindori News